scriptएम्स स्टाफ से बदसलूकी के आरोप में आप विधायक भारती गिरफ्तार | AAP MLA Somnath Bharti arrested for assaulting AIIMS security staff | Patrika News

एम्स स्टाफ से बदसलूकी के आरोप में आप विधायक भारती गिरफ्तार

Published: Sep 22, 2016 12:43:00 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के विधायक और पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती को गिरफ्तार किया है। उन पर एम्स के सिक्योरिटी स्टाफ से बदसलूकी का आरोप है

Somnath Bharti

Somnath Bharti

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के विधायक और पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती को गिरफ्तार किया है। उन पर एम्स के सिक्योरिटी स्टाफ से बदसलूकी का आरोप है। पिछले 24 घंटे में यह दूसरे आप विधायक की गिरफ्तारी है। बुधवार को दिल्ली पुलिस ने साले की बीवी से छेडख़ानी के आरोप में आप विधायक अमानतुल्लाह को गिरफ्तार किया था।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने भारती की गिरफ्तारी को राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा,जब तक पंजाब चुनाव है तब तक आम आदमी पार्टी के विधायकों की इसी तरह गिरफ्तारी होती रहेगी। सोमनाथ भारती और उनके समर्थकों पर एम्स के सुरक्षा गार्डों के साथ बदसलूकी के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी। घटना 9 सितंबर की है। भारती मालवीय नगर से विधायक हैं।

एम्स के मुख्य सुरक्षा अधिकारी आरएस रावत की लिखित शिकायत पर हौज खास थाने में भारती और उनके समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। रावत का आरोप है कि 9 सितंबर की सुबह 9.45 बजे भारती ने अपने समर्थकों को सरकारी प्रोपर्टी की फेंस को नुकसान पहुंचाने के लिए उकसाया। वे कुछ अनाधिकृत लोगों को एम्स में दाखिल करवाना चाहते थे। भारती पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश और अस्पताल की शांति भंग करने का आरोप है।

रावत का कहना है जब सुरक्षा गार्डों ने भारती और उनके करीब 300 समर्थकों को एम्स की प्रापर्टी को नुकसान पहुंचाने से रोकने की कोशिश की तो उन पर हमला किया गया। इसमें 6 सुरक्षा गार्ड घायल हो गए। सुरक्षा गार्डों ने भारती और उनके समर्थकों को अस्पताल परिसर से जाने को कहा था। हालांकि भारती शुरू से इन आरोपों से इनकार करते हैं।

भारती का कहना है कि अस्पताल अवैध तरीके से पब्लिक रोड पर अतिक्रमण कर रहा था और उसे कार पार्किंक एरिया के रूप में यूज कर रहा था। सोमनाथ भारती शुरू से विवादों में रहे हैं। उनके खिलाफ पत्नी ने घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। भारती पर अफ्रीकी महिलाओं से अभद्रता का भी आरोप लग चुका है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो