scriptपंजाब SIT की अक्षय कुमार से पूछताछ खत्म, दो घंटे में पूछे 42 सवाल | Actor akshay kumar in trouble appear punjab sit team today | Patrika News

पंजाब SIT की अक्षय कुमार से पूछताछ खत्म, दो घंटे में पूछे 42 सवाल

locationनई दिल्लीPublished: Nov 21, 2018 11:38:55 am

फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार की मुश्किलें बढ़ीं, तीन साल पुराने मामले में आज पंजाब SIT टीम के सामने हुए पेश

akshay kumar

बुरे फंसे फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार, पंजाब SIT टीम के सामने आज पेशी

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार मुश्किल में हैं। आज उनकी पेशी पंजाब की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम के सामने हुई। चंडीगढ़ में एसआईटी की टीम ने करीब 2 घंटे अभिनेता अक्षय कुमार से पूछताछ की। इस दौरान अक्षय कुमार से 42 सवाल पूछे गए। इससे पहले तय समय पर अक्षय कुमार चंडीगढ़ पहुंचे। आपको बता दें कि अक्षय कुमार ने एसआईटी की पूछताछ चंडीगढ़ में ही कराए जाने को लेकर कोर्ट में अर्जी दी थी, जिसे मंजूर कर लिया गया था।
अपनी अदाकारी से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले अक्षय कुमार यानी खिलाड़ी कुमार इस बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार मामला थोड़ा संगीन है। दरअसल अक्षय कुमार पर तीन साल पुराने एक मामले में शिकंजा कसा जा रहा है। इस केस के चलते आज उन्हें पंजाब की एसआईटी टीम के सामने पेश होना पड़ा।

ये है पूरा मामला
अपनी फिल्मों से सामाजिक मुद्दे उठाने वाले अक्षय कुमार इस बार सामाजिक मुद्दे को लेकर भी बुरे फंसे हैं। उनपर आरोप है कि उन्होंने तीन साल पहले पंजाब में श्री गुरुग्रंथ साहिब और अन्य धार्मिक ग्रंथों का अपमान किया था। इसके बाद यहां हिंसा भड़क गई थी। हिंसा पर काबू पाने के लिए पुलिस ने बहिबल कलां में फायरिंग की थी, जिसमे कई लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में अक्षय कुमार के अलावा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल भी पेश हो चुके हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1065095857391976448?ref_src=twsrc%5Etfw
आपको बता दें कि इससे पहले प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल से चंडीगढ़ में पूछताछ हो चुकी है। इसके बाद आज अक्षय कुमार भी एसआईटी के सामने पेश होंगे। हालांकि एसआईटी ने उन्हें अमृतसर की बजाए चंडीगढ़ में पेश होने का विकल्प दिया है। पंजाब में हुई हिंसा की जांच के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार ने जस्टिस रणजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोग का गठन किया था। आयोग ने अपनी जांच में कई बड़े नेताओं पर गंभीर सवाल खड़े किए थे।
गुरमीत राम रहीम सिंह की मदद का आरोप
इतना ही नहीं खिलाड़ी कुमार पर ये भी आरोप है कि उन्होंने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की मदद की थी। उन्होंने राम रहीम सिंह को माफी दिलाने के लिए मध्यस्थ का काम किया था। उन्होंने इसके लिए सुखबीर सिंह बादल और कुछ अन्य लोगों के साथ बैठक की थी। हालांकि अक्षय कुमार ने इन सभी आरोपों को खारिज किया था और कहा था कि वह कभी भी गुरमीत राम रहीम से नहीं मिले हैं।

फिल्मों का हवाला दिया
अपनी फिल्मों का हवाला देते हुए कहा कि मैंने हमेशा पंजाब की संस्कृति और समृद्ध इतिहास और सिख धर्म की परंपरा को बढ़ावा दिया है। मुझे पंजाबी होने पर गर्व है और सिख धर्म के लिए मेरे भीतर काफी सम्मान है। उन्होंने अपनी फिल्म सिंह इस किंग, केसरी फिल्मों का जिक्र किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो