scriptकोलकाताः भाजपा में शामिल हुईं अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी, लड़ सकती हैं विधानसभा चुनाव | Actress Shrabanti Chatterjee joins BJP | Patrika News

कोलकाताः भाजपा में शामिल हुईं अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी, लड़ सकती हैं विधानसभा चुनाव

Published: Mar 01, 2021 08:32:48 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

Highlights

भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की मौजदूगी में पार्टी की सदस्यता ली।
दिलीप घोष के अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों के लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

Shrabanti Chatterjee

बंगाली अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का ऐलान होने के बाद से कई बंगाली कलाकार भाजपा में शामिल हुए हैं। सोमवार को मशहूर बंगाली अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। उन्होंने भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की मौजदूगी में पार्टी की सदस्यता ली। ऐसा कहा जा रहा है कि वह विधानसभा चुनाव में भाजपा की उम्मीदवार भी होंगी।
कांग्रेस ने दोबारा उठाया सवाल, पीएम ने पहले क्यों नहीं लगवाया कोरोना टीका

https://twitter.com/ANI/status/1366370766481018881?ref_src=twsrc%5Etfw
भाजपा नेता दिलीप घोष के अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों के लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। हम श्राबंती चटर्जी का हमारी पार्टी में स्वागत करते हैं। श्राबंती बांग्ला फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं और कई हिट फिल्में भी कर चुकी हैं। उन्होंने बाल कलाकार के रूप में 1997 में आई फिल्म ‘मायार बाधोन’ फिल्म से ही फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। 2003 में आई फिल्म चैपिंयन में वह लीड रोल में रहीं।
इसके साथ अमानुष, कानामाछी, जियो पगला, छोबियाल जैसी फिल्में भी उन्होंने की। उनकी वेब सीरीज ‘दूजोने’ भी जल्द रिलीज होने वाली है। वह टीवी शो में भी दिखती रही हैं। श्राबंती की 2003 में राजीव कुमार बिश्वास से शादी की थी, लेकिन 2016 में दोनों अलग हो गए और श्राबंती ने उसी साल कृष्ण व्रज से शादी की, लेकिन 2017 में ही उनका अलगाव हो गया। इसके बाद उन्होंने रोशन सिंह से शादी की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो