bell-icon-header
विविध भारत

ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, मिजोरम में 36 विधायक करोड़पति, सदन में एक भी महिला MLA नहीं

एडीआर की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि एमएनएफ के केवल दो विधायकों के खिलाफ मामले दर्ज हैं।

Dec 13, 2018 / 02:31 pm

Prashant Jha

ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, मिजोरम में 36 विधायक करोड़पति

नई दिल्ली: 11 दिसंबर को पांच राज्यों के चुनाव नतीजे आ गए हैं। तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। वहीं मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट को जबरदस्त जीत मिली है। वहीं एडीआर रिपोर्ट में विधायकों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। 40 में से 36 विधायक करोड़पति हैं। मिजो नेशनल फ्रंट के 26 विधायक चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। इसमें 22 विधायक करोड़पति विधायक हैं। एडीआर का कहना है कि नवनिर्वाचित विधानसभा में शामिल करोड़पति विधायकों में पांच कांग्रेस से, आठ निर्दलीय और एक भाजपा से हैं। इन सभी के द्वारा घोषित की गई संपत्तियों की कीमत एक करोड़ से ज्यादा है।

इस विधानसभा में एक भी महिला विधायक नहीं

विधानसभा सदस्यों की औसत संपत्ति 3 करोड़ रुपए से बढ़कर 5 करोड़ रुपए हो गई है। खास बात यह है कि इस विधानसभा में एक भी महिला विधायक नहीं है। 2013 में प्रति विधायक औसत संपत्ति 3.10 करोड़ रुपए थी। ऐसे 9 विधायक हैं जिनकी संपत्ति 5 करोड़ से ऊपर की है। एडीआर रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि 2018 में मिजोरम विधानसभा चुनावों में हर विधायक की संपत्ति 4.84 करोड़ रुपए है। वहीं एडीआर का कहना है कि दो विधायकों ने अपनी संपत्ति 10-50 लाख के बीच घोषित की है। एमएनएफ के 26 विधायकों की औसत संपत्ति से 4.97 करोड़ रुपए और कांग्रेस के पांच विजेता उम्मीदवारों की संपत्ति 5.13 करोड़ रुपए है।

सत्ताधारी पार्टी के 2 विधायकों पर मामला दर्ज

आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में एडीआर का कहना है कि एमएनएफ के केवल दो विधायकों के खिलाफ मामले दर्ज हैं। वहीं निवर्तमान सदन नें किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं है। वहीं शिक्षा के स्तर पर पांच विधायक 5वीं से 12वीं के बीच पढ़े हैं। जबकि 29 विधायकों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता स्नातक या उससे ऊपर की बताई है।

Hindi News / Miscellenous India / ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, मिजोरम में 36 विधायक करोड़पति, सदन में एक भी महिला MLA नहीं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.