scriptएयरो इंडिया 2019: सूर्य किरण एरोबैटिक टीम ने हवा में दिखाए हैरतअंगेज करतब, विंग कमांडर साहिल गांधी को दी श्रद्धांजलि | Aero India 2019: Surya Kiran fling pay tribute to Wg Cdr Sahil Gandhi | Patrika News

एयरो इंडिया 2019: सूर्य किरण एरोबैटिक टीम ने हवा में दिखाए हैरतअंगेज करतब, विंग कमांडर साहिल गांधी को दी श्रद्धांजलि

locationनई दिल्लीPublished: Feb 23, 2019 02:37:30 pm

Submitted by:

Shivani Singh

‘एयरो इंडिया 2019’ के चौथे दी सूर्य किरण विमान ने हवा में भरी उड़ान
सूर्य किरण एरोबैटिक टीम ने हवा में हैरतअंगेज करतब दिखा कर विंग कमांडर साहिल गांधी को दी श्रद्धांजलि
बेंगलुरू में चल रहा है 5 दिवसीय ‘एयरो इंडिया 2019’ शो
सुखोई 30 एमकेआई, तेजस, जगुआर समेत रफाल भी भर चुका है उड़ान

एयरो इंडिया 2019

एयरो इंडिया 2019: सूर्य किरण एरोबैटिक टीम ने हवा में दिखाए हैरतअंगेज करतब, विंग कमांडर साहिल गांधी को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आयोजित ‘एयरो इंडिया 2019’ के तीसरे दिन भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण विमान ने हवा में उड़ान भरी। हवा में हैरतअंगेज करतब दिखाकर सूर्य किरण एरोबैटिक टीम ने विंग कमांडर साहिल गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि 19 फरवरी को ‘एयरो इंडिया 2019’ शो के शुरू होने के एक दिन पहले फाइनल प्रैक्टिस के दौरान दो सूर्य किरण विमान आसमान में आपस में टकरा गए थे। इस हादसे में विंग कमांडर साहिल गांधी की मौत हो गई थी।

 

https://twitter.com/hashtag/AeroIndia2019?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

वहीं, इससे पहले एयरो इंडिया में भारतीय वायु सेना के सुखोई 30 एमकेआई, तेजस और जगुआर ने आसमान में उठान भर कर विंग कमांडर साहिल गांधी को श्रद्धांजलि दी थी। इस दौरान सबसे आगे की पंक्ति में सुखोई व तेजस साथ उड़ रहे थे, जबकि पीछे अकेला जगुआर ही उड़ रहा था। इस तरह उठान भरने के पीछे यह दिखाना था कि चौथी खाली जगह में विंग कमांडर साहिल गांधी उठान भर रहे हैं।

https://twitter.com/hashtag/AeroIndia2019?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

वहीं, शो के दूसरे दिन गुरुवार को सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने स्वदेशी LCA तेजस लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी। एयरो इंडिया शो के पहले दिन देश के बहुचर्चित लड़ाकू विमान रफाल ने भी भारत में उड़ान भरी थी। हालांकि रफाल ने अपनी पहली उड़ान बेहद धीमी गति के साथ भरी। रफाल की भी यह उड़ान शहीद पायलट साहिल गांधी को श्रद्धांजलि के रूप में अर्पित की गई।

ट्रेंडिंग वीडियो