scriptमुंबई के बाद दिल्ली की सड़कों पर मिस वर्ल्ड मानुषी का जलबा, झलक पाने के लिए उमड़े फैन | Patrika News
विविध भारत

मुंबई के बाद दिल्ली की सड़कों पर मिस वर्ल्ड मानुषी का जलबा, झलक पाने के लिए उमड़े फैन

5 Photos
6 years ago
1/5
17 साल बाद भारत को मिस वर्ल्ड का खिताब दिलाने वाली मानुषी छिल्लर के रविवार को दिल्ली पहुंचने पर दिल्लीवासियों ने जोरदार स्वागत किया। मुंबई के बाद मानुषी ने दिल्ली में खुली गाड़ी में रोड शो कर लोगों का अभिवादन किया।
2/5
मिस वर्ल्ड छिल्लर की एक झलक पाने के लिए दिल्ली के युवा क्रेजी नजर आए। मानुषी के स्वागत में दिल्लीवासियों ने एक परेड का आयोजन किया। हजारों की तादाद में लोग मानुषी को देखने तिमारपुर में जुटे।
3/5
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई थी।
4/5
मानुषी से पहले सन 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने यह खिताब जीता था। मानुषी और ताज के दिदार के लिए लोग बेताब हैं।
5/5
मूल रूप से झज्जर जिले के बहादुरगढ़ के बामडौली गांव का रहने वाला मानुषी का परिवार अब दिल्ली में रहता है। पिता मित्रबसु पेशे से डॉक्टर हैं और माता नीलम बायोकेमिस्ट्री की प्रोफेसर हैं। मानुषी खुद भी मेडिकल स्टूडेंट हैं।
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.