scriptसोनू के बाद सुचित्रा को कानफोड़ू लगी अजान की आवाज | after Sonu the sound of Ajan is like to noise suchitra | Patrika News
विविध भारत

सोनू के बाद सुचित्रा को कानफोड़ू लगी अजान की आवाज

समाजवादी पार्टी के विवादित विधायक अबु आजमी ने सुचित्रा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करके पहले से जल रही आग में और घी डाल दिया है। अबु आजमी ने कहा, सुचित्रा हो या सोनू निगम ये इस देश की अथॉरिटी नहीं हैं।

Jul 24, 2017 / 10:16 pm

ललित fulara

suchitra krishnamurthy

suchitra krishnamurthy

मुंबई: सोनू निगम के बाद अब गायिका और अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णामूर्ति ने भी विवादित ट्वीट किया है। सुचित्रा ने 23 जुलाई को पौने छह बजे के करीब ट्वीट किया- मैं सुबह 4.45 पर घर पहुंचीं हूं और इस खास आवाज से मेरे कान फट रहे हैं। इससे ज्यादा बेवकूफी की बात तो कोई हो ही नहीं सकती कि दूसरों पर जबरदस्ती धार्मिकता थोपी जाए। इस ट्वीट के बाद सुचित्रा लोगों के नेगेटिव कमेंट्स का शिकार हो रही हैं। कुछ लोगों ने तो ये भी लिखा है कि ये पब्लिसिटी का अच्छा तरीका है। क्योंकि, वो लंबे समय से लाइम लाइट से दूर हैं।

Image result for suchitra krishnamoorthi


दारू पीने वाले न दें सलाह-अबू आजमी
समाजवादी पार्टी के विवादित विधायक अबु आजमी ने सुचित्रा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करके पहले से जल रही आग में और घी डाल दिया है। अबु आजमी ने कहा, सुचित्रा हो या सोनू निगम ये इस देश की अथॉरिटी नहीं हैं। इस देश में हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई भाई-भाई की तरह रहते हैं।

Image result for suchitra krishnamoorthi
ऐसे काम के लिए नाचने-गाने वाले लोग बोलते हैं-अबू आजमी
सब पूजा करते हैं। सब आराम से रहते हैं। इस देश की संस्कृति है कि सुबह पांच बजे उठो। पूजा करो और अजान दे कर लोगों को बताया जाता है कि आओ नमाज के लिए आओ, अच्छे काम के लिए आओ और ऐसे काम के लिए वो लोग बोलते हैं जो नाचते-गाते हैं। जो रात दो बजे तक होटलों के अंदर दारू की महफिल में बैठते हैं। जो दूसरे मर्दों के कंधे पर हाथ रखकर बात करते हैं। भारत की संस्कृति को खराब करने वाले लोग आज अजान पर आवाज उठाने वाले हो गए।

Home / Miscellenous India / सोनू के बाद सुचित्रा को कानफोड़ू लगी अजान की आवाज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो