script15 साल की छात्रा ने उड़ाए अगवा करने आए बदमाशों के होश | Agra: 15 year old brave-heart girl teaches lesson to goons | Patrika News

15 साल की छात्रा ने उड़ाए अगवा करने आए बदमाशों के होश

Published: Aug 10, 2015 11:04:00 am

आगरा की एक छात्रा ने बहादुरी वाला काम किया है। छात्रा ने अपने स्कूल की एक दूसरी क्लास की छात्रा को अगवा होने से बचाया

nazia

nazia

नई दिल्ली। आगरा की एक छात्रा ने बहादुरी वाला काम किया है। छात्रा ने अपने स्कूल की एक दूसरी क्लास की छात्रा को अगवा होने से बचाया है। मिली जानकारी के अनुसार अगवे करने वाले दो बाइक सवारों पर छात्रा बुरी तरह टूट पड़ी और अपनी जूनियर को सुरक्षित बचा लिया।

आगरा की रहने वाली नाजिया 11 वीं क्लास की छात्रा है। उसने जो कारनामा कर के दिखाया है, वो शायद कोई लड़का भी नहीं कर पाता। उसकी बहादुरी का किस्सा इस समय इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। साथ ही वो दूसरी लड़कियों को हिम्मत देने की मिसाल बन गई है। बताया जा रहा है कि लोग नाजिया को छोटी मर्दानी के रुप में देख रहे हैं। इसके अलावा समाज पर भी उसके इस कारनामे का असर पड़ा है।

दरअसल बहादुर नाजिया मुसलमान है और जिस जूनियर को उसने बचाया है वो लड़की (डिंपल) हिंदू है। इसके चलते हिंदू परिवार ने नाजिया को अपने बड़ी बेटी का दर्जा दे दिया है। नाजिया की उम्र महज 15 साल है, लेकिन इसके हौसले बेहद बुलंद हैं। मासूम सी दिखने वाली ये लड़की आगरा की बेटी है और किसी मर्दानी से कम नहीं है।

स्कूल की छुट्टी के बाद नाजिया अपने घर की रवाना हो गई थी। तभी अचानक एक लड़की की चीख सुनाई देने पर उसने पलट कर देखा तो पाया कि उसी के स्कूल की एक 6 साल की छात्रा डिंपी को दो बाइक सवार जबरदस्ती उठा कर ले जाने की कोशिश कर रहे थे, दोनों बदमाशों का मकसद डिंपी को अगवा कर ले जाने का था लेकिन, तभी डिम्पी की आवाज सुनकर नाजिया उन दोनों बदमाशों पर टूट पड़ी। काफी जद्दोजेहद के बाद किसी तरह से नाजिया ने डिम्पी को उन बदमाशों के चंगुल से बचाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो