scriptअहमदाबाद: इसरो परिसर में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की 5 गाड़ियां | Ahmedabad: fire in inside ISRO, 5 vehicles of fire brigade on the spot | Patrika News

अहमदाबाद: इसरो परिसर में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की 5 गाड़ियां

locationनई दिल्लीPublished: Dec 28, 2018 05:09:04 pm

Submitted by:

Shivani Singh

इसी साल मई में अहमदाबाद इसरो केंद्र की एक प्रयोगशाला में आग लग गई थी।

ISRO

अहमदाबाद: इसरो परिसर में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की 5 गाड़ियां

नई दिल्ली। अहमदाबाद स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के दफ्तर में शुक्रवार को आग लग गई। आग की सुचना पर मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां पहुंची हैं। आग में किसी के भी हताहत होने की ख़बर नहीं है। वहीं, अभी आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

https://twitter.com/ANI/status/1078559752085360640?ref_src=twsrc%5Etfw

बता दें कि इसी साल मई में अहमदाबाद इसरो केंद्र की एक प्रयोगशाला में आग लग गई थी।आग में सीआईएसएफ का एक जवान घायल हो गया था। 5 घंटे की मशक्त के बाद आग पर काबू पाया गया था। जांच में सामने आया कि उस समय यह आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी थी। आग इतनी भयावक थी कि घटना पर काबू पाने के लिए ब्रिगेड की 25 से अधिक वाहनों को लगाया गया था। वहीं काफी कम समय में दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया था। आपको बता दें कि अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र(SAC) इसरो की सबसे हाईटेक प्रयोगशालाओं में से एक है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो