वहीं, कोरोना पीक को लेकर गुलेरिया ने कहा कि जिस तरह से पिछले कुछ दिनों से मामले स्थित चल रहे हैं और आगे भी आंकड़े इसी तरह स्थिर रहते हैं, तो हम कह सकते हैं कि भारत में कोरोना का पीक आ चुका है। लेकिन, अगर मामले बढ़ते हैं तो कुछ भी कहना संभव नहीं होगा। वहीं, मौत के आंकड़े छिपाने वाले मामले पर AIIMS निदेशक ने कहा कि देश में कोरोना को लेकर कोई डेटा छिपाया नहीं जा रहा है। हम पूरी पारदर्शिता बरत रहे हैं। गुलेरिया ने कहा कि कोरोना को लेकर बुजुर्गों में ज्यादा खतरा देखा जा रहा है। लेकिन, इसमें अपवाद भी सामने आ रहे हैं। हाल ही में एक 90 साल की महिला ने कोरोना पर जीत हासिल की है और स्वस्थ होकर अपने घर लौटी है। यहां आपको बता दें कि भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 62,94,295 पहुंच चुका है। इनमें 9,42,217 एक्टिव केस हैं। वहीं, 53,52,078 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि, 99,773 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है।