scriptएयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की मुंबई एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग, आई तकनीकी खराबी | Air India Express IX-247, Mumbai-Dubai flight made an emergency landing at the Mumbai airport | Patrika News

एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की मुंबई एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग, आई तकनीकी खराबी

locationनई दिल्लीPublished: Jan 06, 2019 05:36:58 pm

Submitted by:

Kapil Tiwari

हाइड्रोलिक विफलता के कारण विमान की मुंबई एयरपोर्ट पर ही इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

Air India Express

air india express

नई दिल्ली। तकनीकी खराबी की वजह से रविवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। ये फ्लाइट (IX-247) मुंबई से दुबई के लिए रवाना हो रही थी, लेकिन हाइड्रोलिक विफलता के कारण विमान की मुंबई एयरपोर्ट पर ही इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस घटना से संबंधित अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

 

https://twitter.com/ANI/status/1081873616587808768?ref_src=twsrc%5Etfw
पिछले 24 घंटे के अंदर विमान की आपातकालीन लैंडिंग की ये तीसरी घटना है। इससे पहले उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भी स्पाइसजेट की बोइंग 737 फ्लाइट ( हांगकांग से दिल्ली) की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। ये सुबह 10 बजे की घटना है। इस फ्लाइट में 140 से ज्यादा यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि इंजन में किसी खराबी की वजह से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
इससे पहले बीती रात एयर इंडिया की बैंकॉक से दिल्ली आ रही फ्लाइट संख्या AI-335 की कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। बताया जा रहा है कि विमान में तेल लीक होने की खबर के बाद ये इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में 150 यात्री सवार थे।
https://twitter.com/ANI/status/1081862017701404672?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो