script

एयर मार्शल एस बी देव को दुर्घटनावश लगी गोली, हालत में सुधार

locationनई दिल्लीPublished: Sep 27, 2018 08:28:34 am

Submitted by:

Saif Ur Rehman

भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख एयर मार्शल एस बी देव अब खतरे से बाहर हैं।

SB doe

एयर मार्शल एसबी ने दुर्घटनावश खुद को मारी गोली, हालत में सुधार

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख एयर मार्शल एस बी देव ने दुर्घटनावश खुद को गोली मार ली। वह अस्पताल के इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू ) में है। उनकी हालत अब स्थिर हैं। वह खतरे से बाहर हैं। ताजा खबरों के अनुसार, एयर मार्शल एस बी देव अब बातें भी कर रहे हैं।
15वें वित्त आयोग से केन्द्रीय करों में हिस्सा बढ़ाने की मांग करेंगे : सुशील मोदी

बंदूक साफ करते वक्त लगी गोली
बुधवार रात को खबर आई थी कि वायुसेना के वाइस चीफ एयर मार्शल शिरीफ बबन देव गोली लगने से जख्मी हो गए थे। जानकारी के अनुसार, गोली तब चली जब वह हथियार साफ/चेक कर रहे थे। गोली उनकी जांघ में लगी जिससे वह घायल हो गए। उन्हें घायल अवस्था में दिल्ली के आर्मी रिसर्च ऐंड रेफरल हॉस्पिटल (आरआर हॉस्पिटल) में भर्ती कराया गया। जहां उनकी सर्जरी हुई। अब एयर मार्शल देव की हालत स्थिर है। चोट से उबरने में कुछ वक्त लग सकता है।
Video: दिनदहाड़े सड़क के बीचों-बीच कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर काट दी गर्दन, लड़की का था मामला

https://twitter.com/ANI/status/1037223836457099266?ref_src=twsrc%5Etfw
वायुसेना प्रमुख धनोआ का खुलासा- हमारे पास नहीं पर्याप्त हथियार, रफाल पर टिकी आस

रफाल सौदे को सही ठहरा चुके हैं एस बी देव
भारतीय वायुसेना के प्रमुख हैं एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ। उनके बाद नंबर आता है एयर मार्शल एसबी देव का। एयर मार्शल देव ने जुलाई में वायुसेना उप प्रमुख का पदभार संभाला था। उन्होंने एयर मार्शल बीएस धनोआ की जगह ली थी। एयर मार्शल देव ने फाइटर पायलट के तौर पर 15 जून 1979 में वायुसेना में कमीशन लिया था। वह नेशनल डिफेंस अकादमी और डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन के पूर्व छात्र रहे हैं। एसबी देव एक मेजर फाइटर बेस के एयर ऑफिसर कमांडिंग रहे हैं। वह वायुसेना में कई अहम पदों पर रहकर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। हाल ही में वायुसेना उपप्रमुख ने हाल ही में रफाल सौदे को सही ठहराया था

ट्रेंडिंग वीडियो