scriptदिल्ली में फिर छाई धुंध की चादर, वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार | Air quality is poor enough in national capital delhi | Patrika News

दिल्ली में फिर छाई धुंध की चादर, वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार

Published: Jan 15, 2019 02:15:44 pm

Submitted by:

Mohit sharma

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह कुहासा छाया रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

news

दिल्ली में फिर छाई धुंध की चादर, वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह कुहासा छाया रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि सुबह कुहासे के साथ बदली छाई रही। दिन में बारिश की कोई संभावना नहीं है। आईएमडी के अनुसार, दिन में शीतलहर जारी रहेगी और दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 19.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम 5 डिग्री पहुंच सकता है।
वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज

हालांकि, हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई जो सोमवार को ‘बेहद खराब’ श्रेणी में थी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 213 रहा, जिसमें प्रमुख प्रदूषक कण पीएम 2.5 और पीएम 10 थे। कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजधानी की ओर जाने वाली कम से कम 13 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो