scriptएयर चीफ मार्शल ने कहा-अभी दो मोर्चों पर लड़ाई की स्थिति में नहीं | Airforce chief dhanoa dont have much power two front war | Patrika News

एयर चीफ मार्शल ने कहा-अभी दो मोर्चों पर लड़ाई की स्थिति में नहीं

Published: Jul 26, 2017 06:42:00 pm

Submitted by:

Prashant Jha

दरअसल धनोआ से करगिल युद्ध पर सवाल किए गए थे। जिसपर उन्होंने कहा कि युद्ध अब नहीं होगा। हालांकि, युद्ध वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि लड़ने के लिए पूरे तरीके से तैयार हैं। 

IAF CHIEF

IAF CHIEF

नई दिल्ली: सीमा पर चीन से तनातनी के बीच भारतीय वायुसेना प्रमुख बी एस धनोआ ने बड़ा दिया है। उन्होंने कहा है कि दो मोर्चों पर लड़ाई करने की स्थिति में नहीं है। कारगिल विजय दिवस के मौके पर एयर चीफ मार्शल धनोआ ने कहा कि युद्ध
के लिए जितनी ताकत होनी चाहिए उतनी नहीं है। दरअसल धनोआ से करगिल युद्ध पर सवाल किए गए थे। जिसपर उन्होंने कहा कि युद्ध अब नहीं होगा। हालांकि, युद्ध वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि लड़ने के लिए पूरे तरीके से तैयार हैं। गौरतलब है कि इससे पहले पिछले दिनों सेना के एक अधिकारी ने भी कहा था कि भारत से चीन पांच गुना बड़ा है। 


कारगिल की गलतियों को दूर किया
एयर चीफ मार्शल ने कहा कि 1999 में करगिल युद्ध के दौरान जो गलतियां हुई थी उसे दूर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि दिन में हमला करने की हमारी ताकत पहले से बढ़ गई है। वायुसेना प्रमुख ने ये भी बताया कि करगिल युद्ध से पहले एयरफोर्स ने कभी इतनी ऊंचाई पर हमला नहीं किया था। 

रात में बम गिराकर पाकिस्तान को किया पस्त

उन्होंने बताया ”करगिल युद्ध की शुरुआत में पहले हम रेकी कर रहे थे और उसके बाद हम बमबारी की भूमिका में आए। पहले हम दिन में ऊंचाई से बम गिरा रहे थे। फिर हमनें रात में बम गिराने का फैसला किया और रात में हमारी बमबारी से पाकिस्तान से हौसले पस्त हो गए.”।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो