scriptलुधियाना में अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर पोती कालिख, हाथ में लगाया लाल रंग | akali dal workers paint black on rajiv gandhi statue | Patrika News

लुधियाना में अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर पोती कालिख, हाथ में लगाया लाल रंग

locationनई दिल्लीPublished: Dec 25, 2018 02:39:43 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

राजीव गांधी की प्रतिमा पर अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने कालिख पोत दी।

akali

लुधियाना में अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर पोती कालिख, हाथ में लगाए लाल रंग

नई दिल्ली। पिछले कुछ महीनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में असमाजिक तत्वों ने भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोती थी। लेकिन, अब पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर कालिख पोतने की खबर आ रही है। दरअसल, पंजाब के लुधियाना में शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर कालिख पोत दी है। इस घटना के बाद से हड़कंप मच गया है।
लाल रंग से रंगे हाथ

मंगलवार को लुधियाना के सलेम टाबरी में यूथ अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा के मुंह पर काला पेंट पोत दिया, जबकि हाथों पर लाल पेंट लगा दिया। इस घटना को उस समय अंजाम दिया गया, जब अकाली दल सहित अन्य कई संगठन पूर्व प्रधानमंत्री से भारत रत्न वापस लिए जाने की मांग कर रहे हैं। जब इस घटना की वीडियो वायरल हुई तो लोगों को इसका पता चला। इतना ही नहीं पेंट पोतने के दौरान कार्यकर्ता यह कहते सुनाए दे रहे हैं कि सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है देखना है जोर कितना बाजु-ए-कातिल में हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रतिमा को सही रूप दिया है। अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने सिख दंगे के लिए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को सबसे बड़ा जिम्मेदार ठहराया।
congress
मौके पर पहुंचे कांग्रेस नेता

जैसे ही इस घटना का खुलासा हुआ पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया और कांग्रेस नेता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने प्रतिमा को साफ किया और अकाली दल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इतना ही नहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अकाली दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो