विविध भारत

‘भाजपा की वैक्सीन’ पर ट्रोल हुए अखिलेश, पूछा-गरीबों को टीका कब मिलेगा

Highlights

कहा, शोधकर्ताओं या वैज्ञानिकों से सवाल नहीं किया।
पूर्व सीएम ने कहा, भाजपा इसे सजावटी-दिखावटी इवेंट न समझे, पुख्ता इंतजाम करे।

Jan 04, 2021 / 05:10 pm

Mohit Saxena

अखिलेश यादव

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव कोरोना वैक्सीन पर बयान देकर फंस चुके हैं। अब वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं।
बीते दिनों उन्होंने यह कहकर सनसनी मचा दी थी कि वे कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाएंगे। उन्होंने वैक्सीन को भाजपा की वैक्सीन बताया था। इस पर भाजपा ने उन पर वैैक्सीन को बनाने वाले वैज्ञानिकों पर संदेह का आरोप लगाया। इस मामले पर सोमवार को उन्होंने सफाई दी।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1346032833890959360?ref_src=twsrc%5Etfw
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि हम जानना चाहते हैं कि गरीबों को टीका कब मिलेगा? मैं भाजपा से पूछना चाहता हूं कि उन्हें गरीबों को टीका देने में कितना समय लगेगा और क्या यह मुफ्त होगा या नहीं? मैंने या समाजवादी पार्टी ने सभी विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं या वैज्ञानिकों से सवाल नहीं किया। यदि संदेह या कुछ संदेह हैं, तो स्पष्ट करना सरकार की जिम्मेदारी है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भाजपा इसे सजावटी-दिखावटी इवेंट न समझे, पुख्ता इंतजामों के बाद ही वैक्सीन आम जनता तक दी लाए। उन्होंने दोबारा कहा कि जब उनकी सरकार प्रदेश में आएगी तो वे फ्री में कोरोना वैक्सीन को उपलब्ध कराएंगे।

Home / Miscellenous India / ‘भाजपा की वैक्सीन’ पर ट्रोल हुए अखिलेश, पूछा-गरीबों को टीका कब मिलेगा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.