scriptयूपी: अब होमगार्डों को रोजाना मिलेंगे 300 रुपए | Akhilesh Yadav instructions home guard volunteers increased daily | Patrika News

यूपी: अब होमगार्डों को रोजाना मिलेंगे 300 रुपए

Published: Feb 05, 2016 01:48:00 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

उत्तर प्रदेश के होमगार्ड स्वयंसेवकों का
दैनिक मानदेय 225 रुपए से बढ़ाकर 300 रुपए किया गया

up homeguard

up homeguard

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के होमगार्ड स्वयंसेवकों के लिए राहत भरी खबर है। अब उनका दैनिक मानदेय 300 रुपए कर दिया गया है। इससे पहले होमगार्ड को 225 रुपए मिल रहे थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के इस निर्देश के बाद प्रदेश में करीब एक लाख अट्ठारह हजार 348 होमगार्डों को लाभ होगा।

1 अप्रैल से मिलेगा बढ़ा हुआ पारिश्रमिक
होमगार्ड्स मंत्री अवधेश प्रसाद ने बताया कि यह बढ़ा हुआ पारिश्रमिक होमगाड्र्स स्वयंसेवकों को आगामी 1 अप्रैल से दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि होमगार्ड्स विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। बता दें कि मानदेय बढ़ाने के लिए प्रदेश के होमगार्ड काफी समय से मांग कर रहे थे। इस संबंध में उन्होंने प्रदेश के मुखिया अखिलेश यादव से कई बार गुहार लगाई, साथ ही सपा नेताओं से भी मुलाकात की। इस पर मुख्यमंत्री ने होमगाड्र्स मंत्री अवधेश प्रसाद को मानदेय बढ़ाने को कहा था। इस पर होमगार्ड्स मंत्री ने 75 रुपए प्रतिमाह भत्ता बढ़ाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह फैसला अप्रैल 2016 से लागू होगा। इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है।

2012 से अब तक बढ़े महज 140 रुपए
हालांकि राजधानी में तैनात होमगार्ड इस बढ़ोत्तरी से उतने खुश नजर नहीं आ रहे हैं। उनका कहना है कि बहुत दिनों से यह बढ़ोत्तरी सरकार ने लटका रखी थी। फिर भी इस महंगाई में सिर्फ 75 रुपए की ही बढ़ोत्तरी हुई है, जो महंगाई के हिसाब से नाकाफी है। बता दें कि सपा सरकार ने ही वर्ष 2012 में होमगाडर्स का भत्ता 160 से बढ़ाकर 200 रुपए किया था। बाद में करीब डेढ़ साल पहले भी यह मानदेय बढ़ाकर 225 रुपए किया गया। अब इस मानदेय में 75 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है।

ट्रेंडिंग वीडियो