
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह
नई दिल्ली। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को एक बार दोबारा केंद्र सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इसका हल पीएम के स्तर पर हल खोजना होगा। पीएम को अपने मंत्रियों और गृह मंत्री के साथ बैठक कर इसका सटीक हल निकालना चाहिए। कैप्टन अमरिंदर ने स्पष्ट कहा कि ये तीनों कृषि कानून किसान विरोधी हैं। इस मामले को लेकर वे सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।
अमरिंदर सिंह के अनुसार किसानों को विरोध करने का पूरा हक है। किसानों के साथ उनकी 101 प्रतिशत सहानुभूति है। दिल्ली की सीमा पर बूढ़े किसान और महिलाएं बैठी हैं। अब तक 40 दिन बीत चुके हैं। किसान आंदोलन में 55 किसानों की मौत हो गई है। किसान अपने जीवन का बलिदान दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वे तीनों कानूनों को रद्द करने की मांग करते हैं। सरकार को हर हाल में किसानों की मांग को मानना होगा। देश के लोगों को जवाब देना सरकार का कर्तव्य है। किसानों ने रुख साफ है कि कानूनों को निरस्त करा जाना चाहिए।
Published on:
06 Jan 2021 09:17 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
