विविध भारत

अमरीका: 20 जनवरी को शपथ ग्रहण कर कमला हैरिस रचेंगी इतिहास

Highlights

न्यायमूर्ति सोनिया सोटोमायोर 20 जनवरी को अमरीका के उप राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगी।
हैरिस कैलिफोर्निया में जबकि सोटोमायारो न्यूयार्क में अभियोजक  रह चुकी हैं।

Jan 17, 2021 / 11:50 pm

Mohit Saxena

कमला हैरिस

वाशिंगटन। दक्षिण एशियाई मूल की प्रथम उपराष्ट्रपति के तौर पर बुधवार को शपथ ग्रहण कर कमला हैरिस इतिहास रचने जा रही हैं। उन्हें न्यायमूर्ति सोनिया सोटोमायोर 20 जनवरी को अमरीका के उप राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगी। सोटोमायोर पहली लैटिन अमरीकी न्यायमूर्ति हैं।
कृषि कानूनों पर बोले राकेश टिकैत, कहा-इन्हें वापस न लिया तो किसान मई 2024 तक प्रदर्शन जारी रखेंगे

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला हैरिस (58) सोटोमायोर की पृष्ठभूमि को प्रेरक मानती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सोटोमायोर का चयन हैरिस ने किया है। दोनों ही अभियोजक रह चुकी हैं। हैरिस कैलिफोर्निया में जबकि सोटोमायारो न्यूयार्क में अभियोजक रह चुकी हैं।
शपथ ग्रहण के लिए हैरिस दो बाइबल का उपयोग करेंगी। इसमें से एक रेगीना शेल्टन की होगी। हैरिस और उनकी बहन माया उन्हें मां के समान मानती हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हैरिस ने कैलिफोर्निया के अटार्नी जनरल पद की शपथ के लिए भी शेल्टन की बाइबल का उपयोग किया था।
हैरिस सोमवार को देंगी सीनेट से इस्तीफा

कमला हैरिस सोमवार को सीनेट से इस्तीफा देंगी। दो दिन बाद वह और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन शपथ ग्रहण करेंगे। कैलिफोर्निया डेमोक्रेट के सहयोगियों ने इसकी पुष्टि कर कहा कि गवर्नर गाविन न्यूसोम उनके निर्णय से अवगत हैं। हैरिस के बचे कार्यकाल के लिए डेमोक्रेट एलेक्स पाडिल्ला को उनकी जगह पर नियुक्त किया जाएगा।

Home / Miscellenous India / अमरीका: 20 जनवरी को शपथ ग्रहण कर कमला हैरिस रचेंगी इतिहास

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.