scriptकोरोना वायरस ले लड़ाई के बीच भारतीय नौसेना को समुद्र में दिखी चीन-पाकिस्तान की हलचल | Amid Coronavirus fight, Indian navy tracks Chinese-Pakistani movement in seas | Patrika News

कोरोना वायरस ले लड़ाई के बीच भारतीय नौसेना को समुद्र में दिखी चीन-पाकिस्तान की हलचल

locationनई दिल्लीPublished: Mar 24, 2020 05:18:27 pm

पाकिस्तानी नौसेना के जहाज पीएनएस यारमुक की हलचल रिकॉर्ड।
चीनी नौसेना के Y901 क्लास युद्धपोत को भी ट्रैक किया।
हिंद महासागर में तैनात नौसेना के युद्धपोत रखें है पूरी नजर।

भारतीय नौसेना

भारतीय नौसेना

नई दिल्ली। जहां एक ओर भारत देश के भीतर कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए युद्धस्तर पर प्रयास करने में जुटा हुआ है, समुद्र में इसे पड़ोसी देशों की नौसेना की हलचल दिखाई दी है। भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर में पाकिस्तानी और चीनी नौसेना की गतिविधियों का पता लगाया है।
कोरोना वायरस से लड़ाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन की सबसे बड़ी घोषणा, अब बर्दाश्त नहीं

भारतीय नौसेना के सूत्रों के मुताबिक नौसेना के अभियान के तहत समुद्र में तैनात युद्धपोत लाल सागर से मलक्का जलडमरूमध्य तक निरंतर निगरानी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, “इस निगरानी के दौरान भारतीय युद्धपोतों ने नए कमीशन किए गए पाकिस्तानी नौसेना के जहाज पीएनएस यारमुक की गतिविधि का पता लगाया है, जो रोमानिया से लाल सागर में कराची आ रहा था।”
भारतीय नौसेना
ऑपरेशन संकल्प के तहत भारतीय नौसेना द्वारा पाकिस्तानी नौसेना के युद्धपोत पर लगातार नजर रखी जा रही है। इन्हें फारस की खाड़ी और अदन की खाड़ी के पास एंटी-पायरेसी ऑपरेशन के लिए तैनात किया गया है। भारतीय नौसेना ने इस दौरान हिंद महासागर क्षेत्र में तैनात एक चीनी नौसेना के Y901 क्लास युद्धपोत को भी ट्रैक किया, जो एक टैंकर है।
बड़ी खबरः कोरोना वायरस और मास्क के बीच है बड़ा ही खतरनाक कनेक्शन, डॉक्टरों ने दी गंभीर चेतावनी

दरअसल भारतीय नौसेना अक्सर इस तरह से भारत के पास समुद्र में चीनी नौसेना की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए P-8I एंटी-सबमरीन विमान और अपने युद्धपोतों का इस्तेमाल करती है।
भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर में तैनात अपने युद्धपोत से इस निगरानी के दौरान ही चीनी नौसेना के Y901 क्लास युद्धपोत को भी ट्रैक किया। नौसेना के सूत्रों की मानें तो इस चीनी नौसेना टैंकर को भारतीय युद्धपोत ने उस वक्त ट्रैक किया जैसे ही इसने मलक्का जलडमरूमध्य के जरिये इलाके में प्रवेश किया।
भारतीय नौसेना एंटी-पायरेसी पैट्रोल के नाम पर चीन के तमाम सबमरीन की गतिविधियों पर नजर रखती है, जिनमें न्यूक्लियर और पारंपरिक सबमरीन, युद्धपोत, टैंकर शामिल हैं।

गौरतलब है कि भारत अपनी जमीन पर कोरोना वायरस से लड़ाई में जुटा हुआ है और भारतीय नौसेना ने इससे निपटने के लिए तमाम स्थानों पर क्वारेंटाइन सेंटर्स बनाए हैं। मुंबई में बने क्वारेनटाइन सेंटर्स में ईरान से लेकर आए गए लोगों को रखा गया है।
#Coronavirus को लेकर पीएम मोदी की बड़ी घोषणा, 1 लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। भारत में सोमवार रात तक कोरोना वायरस के 468 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 9 की मौत हो गई है जबकि 35 ठीक होकर घर जा चुके हैं। देश में 30 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के 548 जिलों में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है और कई जगह कर्फ्यू भी लगा है। बस-ट्रेन-विमान समेत परिवहन के सभी साधन, स्कूल-दफ्तर-फैक्ट्री-शोरूम-दुकानें आदि बंद कर दिए गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो