scriptभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को हुआ स्वाइन फ्लू, AIIMS में भर्ती | Amit shah admits in AIIMS due to swine flu political updates | Patrika News

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को हुआ स्वाइन फ्लू, AIIMS में भर्ती

locationनई दिल्लीPublished: Jan 17, 2019 12:13:19 pm

Submitted by:

Prashant Jha

अमित शाह ने जल्द स्वस्थ्य होने की उम्मीद जताई है।

amit shha

अमित शाह को हुआ स्वाइन फ्लू, ट्वीट कर दी जानकारी, AIIMS में भर्ती

नई दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को स्वाइन फ्लू हो गया है। इसकी जानकारी खुद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दी है। अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि उन्हें स्वाइन फ्लू हो गया है। लेकिन जल्द ही वो स्वस्थ हो जाएंगे। शाह ने ट्वीट कर कहा कि ईश्वर की कृपा और शुभकामनाओं से जल्द स्वस्थ होकर आपके बीच आऊंगा। शाह को AIIMS में भर्ती कराया गया है। सीने में इन्फेक्शन की शिकायत है। सीनियर डॉक्टर के निरीक्षण में उन्हें रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक अमित शाह को एम्स के वॉर्ड नंबर 301 में भर्ती किया गया है।

 

https://twitter.com/AmitShah/status/1085570426934358023?ref_src=twsrc%5Etfw

समर्थकों ने जल्द स्वस्थ होने की कामना की

इधर स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा उनसे मिलने के लिए एम्स जाएंगे। इस बीच बिहार से लोकसभा सांसद रामकृपाल यादव ने अमित शाह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘आपके जल्द स्वस्थ होने की भगवान से प्रार्थना है।’ सोशल मीडिया पर सक्रिया बीजेपी के तमाम समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

पिछले दिनों शाह ने उड़ाई पतंग

गौरतलब है कि 14 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी अहमदाबाद के नवा वाडज इलाके में पतंग उड़ाने पहुंचे। राज्य के भाजपा अध्यक्ष जीतू वाघाणी ने शाह के पतंग की डोर पकड़े रखी। इस अवसर पर छत पर काफी लोग उपस्थित थे।

 

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो