scriptअकाली दल के कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर पोत दी कालिख, सीएम अमरिंदर सिंह भड़के | amrinder singh attack on akali dal | Patrika News

अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर पोत दी कालिख, सीएम अमरिंदर सिंह भड़के

locationनई दिल्लीPublished: Dec 25, 2018 06:04:54 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

राजीव गांधी की प्रतिमा पर कालीख पोते जाने पर अमरिंदर सिंह ने अकाली दल पर निशाना साधा है।

am

अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर पोत दी कालिख, सीएम अमरिंदर सिंह भड़के

नई दिल्ली। पंजाब के लुधियाना में मंगलवार को अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर कालिख पोत दी। इस घटना के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया। वहीं, इस घटना पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भड़क गए हैं। अकाली दल पर उन्होंने जमकर हमला बोला है।
अमरिंदर सिंह ने अकाली दल पर साधा निशाना

इस घटना पर अमरिंदर सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इस घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था। इसके लिए अकाली दल के प्रमुख सुखबीर बादल को माफी मांगनी चाहिए। इस तरह से प्रतिमा पर कालिख पोत देना, हाथों को लाल पेंट से रंग देना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यह किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
https://twitter.com/ANI/status/1077517210019454976?ref_src=twsrc%5Etfw
यह था मामला…

गौरतबल है कि मंगलवार को लुधियाना के सलेम टाबरी में यूथ अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा के मुंह पर काला पेंट पोत दिया, जबकि हाथों पर लाल पेंट लगा दिया। इस घटना को उस समय अंजाम दिया गया, जब अकाली दल सहित अन्य कई संगठन पूर्व प्रधानमंत्री से भारत रत्न वापस लिए जाने की मांग कर रहे हैं। जब इस घटना की वीडियो वायरल हुई तो लोगों को इसका पता चला। इतना ही नहीं पेंट पोतने के दौरान कार्यकर्ता यह कहते सुनाए दे रहे हैं कि सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है देखना है जोर कितना बाजु-ए-कातिल में हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रतिमा को सही रूप दिया है। अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने सिख दंगे के लिए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को सबसे बड़ा जिम्मेदार ठहराया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो