script…और गधों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच गईं वे महिलाएं | And the women reached the collectorate with donkeys | Patrika News

…और गधों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच गईं वे महिलाएं

Published: Aug 01, 2017 10:31:00 pm

Submitted by:

Prashant Jha

महिलाओं का आरोप है कि कंक्रीट मलबे डालने की जगह नहीं मिलने से उनके और उनके परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया। 

Donkies in collectrote

Donkies in collectrote

उदयपुर: उदयपुर में ओड समाज की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में अनूठा प्रदर्शन किया। महिलाएं गधे के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचीं और जमकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं की मांग है कि कंक्रीट मलबा डालने के लिए कोई जगह नहीं है। जिसको लेकर आए दिन परेशानी उठानी पड़ रही है।


मलबे डालने की नहीं बची जगह
दरअसल उदयपुर सिटी में कंक्रीट मलबा डालने के लिए कहीं जगह नही बची है। लोगो ने सार्वजनिक जगहो पर भी कब्जे कर लिए हैं। इससे पीढ़ियों से काम कर रही ओड समाज की महिलाओं के सामने बड़ी दिक्कत खड़ी हो गयी है। कई बार महिलाओं ने इसकी शिकायत भी की है। लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। 


गधों के साथ महिलाओं ने किया प्रदर्शन
लिहाजा महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में गधों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि प्रशासन ने तत्काल रूप से मोर्चा संभाला और सभी प्रदर्शनकारियों को बाहर किया। महिलाओं का आरोप है कि कंक्रीट मलबे डालने की जगह नहीं मिलने से उनके और उनके परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया। 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो