scriptअंडमान: सिंगापुर और थाईलैंड के साथ भारतीय नौसेना ने दिखाई जांबाजी, आज ड्रिल का आखिरी दिन | Andaman: Indian Navy Drill With Singapore And Thailand Soldiers | Patrika News
विविध भारत

अंडमान: सिंगापुर और थाईलैंड के साथ भारतीय नौसेना ने दिखाई जांबाजी, आज ड्रिल का आखिरी दिन

भारतीय नौसेनिकों ने सिंगापुर और थाईलैंड के सैनिकों के साथ किया अभ्यास
खेल और फूड फेस्टिवल का भी किया गया आयोजन

नई दिल्लीSep 20, 2019 / 04:38 pm

Kaushlendra Pathak

Indian Navy Drill
नई दिल्ली। अंडमान सागर में थाईलैंड और सिंगापुर के साथ भारतीय नौसैनिक ने सैन्य अभ्यास किया। शुक्रवार को तीन देशों का यह अभ्यास संपन्न हो जाएगा। आपको बता दें कि इस ड्रिल का उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र में तीन देशों की नौसेनाओं के बीच समुद्री पारस्परिकता का परीक्षण करना है।
इन हथियारों के साथ सेना ने की प्रैक्टिस

सिंगापुर, भारत, थाईलैंड मैरीटाइम एक्सरसाइज (SITMEX) के दो दिवसीय समुद्री चरण की शुरुआत गुरुवार को हुई थी। इस बारे में जानकारी देते हुए नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि INS रणवीर, एक निर्देशित मिसाइल विध्वंसक सहित तीन भारतीय जहाज; INS कोरा, एक मिसाइल कोरवेट और INS सुमेधा, एक ऑफशोर पट्रोल वेसेल, इस अभ्यास में भाग ले रहे हैं। भारत के लंबी दूरी के समुद्री टोही विमान पी -8आई को भी अभ्यास में तैनात किया गया है।
खेल और फूड फेस्टिवल का भी आयोजन

अधिकारी ने कहा, ‘विभिन्न गोला-बारुद, बल सुरक्षा उपाय, वायु रक्षा और संचार अभ्यास आयोजित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही क्रॉस-बोडिर्ंग संचालन और सतह लक्ष्य शूटिंग सहित अभ्यास भी आयोजित किए गए हैं।’ पोर्ट ब्लेयर में आयोजित अभ्यास के बंदरगाह चरण में, तीनों देशों के नौसैनिक दल के बीच व्यावसायिक बातचीत हुई। इस चरण के अभ्यास में खेल और फूड फेस्टिवल भी आयोजित किए गए थे।

Home / Miscellenous India / अंडमान: सिंगापुर और थाईलैंड के साथ भारतीय नौसेना ने दिखाई जांबाजी, आज ड्रिल का आखिरी दिन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो