script#CyclonePhethai: चक्रवाती तूफान ‘पेथाई’ से हाई अलर्ट पर सरकार, कई ट्रेन और उड़ानें रद्द | Andhra Pradesh: 22 passenger trains have been cancelled due to Cyclone | Patrika News

#CyclonePhethai: चक्रवाती तूफान ‘पेथाई’ से हाई अलर्ट पर सरकार, कई ट्रेन और उड़ानें रद्द

locationनई दिल्लीPublished: Dec 17, 2018 02:26:01 pm

Submitted by:

Saif Ur Rehman

आज ओंगोल और काकीनाडा के बीच ‘पेथाई’ तूफान टकराएगा।

CYCLONE

#CyclonePhethai: चक्रवाती तूफान पेथाई से हाई अलर्ट पर सरकार, कई ट्रेन और हवाई उड़ान रद्द

हैदराबाद। दक्षिण राज्य में एक बार फिर से चक्रवाती तूफान दस्तक देने वाला है। आंध्र प्रदेश के तटों से आज चक्रवाती तूफान ‘पेथाई’ टकरा सकता है। इस चक्रवाती तूफान के बारे में कहा जा रहा है कि यह चक्रवात गंभीर तूफान में भी बदल सकता है। सरकार हाई अलर्ट पर है। बता दें कि आज ओंगोल और काकीनाडा के बीच ‘पेथाई’ तूफान टकराएगा। हालांकि इस तूफान की तीव्रता हाल ही में आए ‘तितली’ तूफान से कम बताई जा रही है। उधर, राज्य में अलर्ट जारी करते हुए एनडीआरएफ की टीमों को भेजा गया है। साथ ही तटवर्ती इलाकों में स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। शेल्टर खोल दिए गए हैं।
तबाही मचाने को तैयार है चक्रवाती तूफान पेथाई, आंध्र के तटवर्ती जिलों में बारिश और तेज हवाओं का दौर

ट्रेनें और हवाई उड़ानें रद्द
चक्रवाती तूफान ‘पेथाई’ को देखते हुए ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव किए गए हैं। 22 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। एक ट्रेन के वक्त में बदलाव हुआ है। उधर हवाई वाहनों की आवाजाही पर भी असर पड़ रहा है। विजाग की कई उड़ानों को गंभीर चक्रवात तूफान की वजह से रद्द कर दिया गया है। विशाखापत्तनम हवाई अड्डे पर आने-जाने वालीं उड़ानें प्रभावित हो रही हैं।
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/RailMinIndia?ref_src=twsrc%5Etfw
सौ चक्रवात शेल्टर खुले

चक्रवात तूफान को देखते हुए 100 साइक्लोन शेल्टर्स खोले गए हैं। राहत केंद्रों पर भोजन तैयार करने के लिए 200 कुक लगाए गए हैं।

पाकिस्तान से तीतर की खाल वाला गिफ्ट लाकर फंसे सिद्धू, पशु कल्याण बोर्ड ने मांगा जवाब
आपदा राहत बल तैयार

चक्रवाती तूफान के लिए राज्य हाई अलर्ट पर है। राष्ट्रीय और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बलों को 10,000 राज्य सरकारी कर्मचारियों के साथ स्टैंडबाय पर रखा गा है। भारतीय नौसेना ने मछुआरों को समुद्र तट से दूर रहने के लिए चेतावनी दे रही है। भारी बारिश, 80-100 किमी / घंटा तक की गति के साथ हवा की हवाओं की उम्मीद है।
https://twitter.com/ndmaindia/status/1074515533645709313?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो