script

आंध्र प्रदेशः दीपावली के दौरान बिक्री के लिए घर में रखे पटाखे पर लगी भीषण आग, तीन की मौत

locationनई दिल्लीPublished: Sep 22, 2018 06:54:19 pm

Submitted by:

Anil Kumar

आग इतनी भीषण थी कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जीन अन्य सदस्य बुरी तरह से झुलस गए।

आंध्र प्रदेशः दीपावली के दौरान बिक्री के लिए घर में रखे पटाखे पर लगी भीषण आग, तीन की मौत

आंध्र प्रदेशः दीपावली के दौरान बिक्री के लिए घर में रखे पटाखे पर लगी भीषण आग, तीन की मौत

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी इलाके में शनिवार को एक घर में अचानक आग लग गई जिससे तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। बताया जा रहा है कि मकान के एक कमरे में दीपावली के दौरान बिक्री के लिए लाए गए पटाखे रखे गए थे जिसमें अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जीन अन्य सदस्य बुरी तरह से झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण पटाखों में आग लगी। बता दें कि घटना सुबह तीन बजे की है। बताया जा रहा है कि ये पटाखे राजामहेंद्रवरम के सुब्बाराव पेटा क्षेत्र में मुतुयाला रेड्डी के आवास में रखे गए थे। आगे पुलिस ने बताया कि इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। हालांकि अभी भी उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर पुलिस ने मामल दर्ज करते हुए अपनी पड़ताल शुरू कर दी है। बता दें कि इस घटना को लेकर उप मुख्यमंत्री एन चिनराजप्पा ने शोक प्रकट किया और जांच के आदेश दे दिये हैं।

पश्चिम बंगाल: कोलकाता बाजार में लगी आग पर काबू , मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

इससे पहले भी कई इलाकों में लग चुकी है भीषण आग

आपको बता दें कि इससे पहले इंदौर के एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई बुरी तरह से झुलस गए थे। यह आग राऊ बायपास पर सुबह पटाखा फैक्टरी में आग लगी थी। कई लोग अंदर ही फंस गए थे। पुलिस और बचाव दल ने उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। आग में चार लोग बुरी तरह झुलस गए थे। पुलिस के बताया था कि सुबह आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां रवाना की गईं। आग के कारण आसपास के इलाके में धुआं फैल गया था। फैक्टरी में पटाखे होने से धमाकों की आवाज आसपास के लोगों ने भी सुनी गई। आग लगने के दौरान फैक्टरी में काम कर रहे मजदूर फंस गए थे। उन्हें बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिल पाया।

ट्रेंडिंग वीडियो