script2019 में हमारी सरकार बनते ही आंध्र प्रदेश को देंगे विशेष राज्य का दर्जा: राहुल गांधी | Andhra Pradesh will give special status to the state as our government is formed in 2019: Rahul Gandhi | Patrika News

2019 में हमारी सरकार बनते ही आंध्र प्रदेश को देंगे विशेष राज्य का दर्जा: राहुल गांधी

locationनई दिल्लीPublished: Jan 12, 2019 07:17:49 am

Submitted by:

Anil Kumar

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को अपने एक बयान में कहा है कि यदि 2019 के आम चुनाव में उनकी सरकार बनती है तो आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देंगे।

2019 में हमारी सरकार बनते ही आंध्र प्रदेश को देंगे विशेष राज्य का दर्जा: राहुल गांधी

2019 में हमारी सरकार बनते ही आंध्र प्रदेश को देंगे विशेष राज्य का दर्जा: राहुल गांधी

नई दिल्ली। आम चुनाव 2019 का समय करीब आता जा रहा है और सियासी बयानबाजी के साथ-साथ जोड़-तोड़ कर गठबंधन बनाने की राजनीति भी जोरों पर है। दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को अपने एक बयान में कहा है कि यदि 2019 के आम चुनाव में उनकी सरकार बनती है तो आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देंगे। बता दें कि राहुल गांधी ने यह बयान दुबई में भारतीय कामगोरों को संबोधित करते हुए दिया है। दो दिवसीय अपने यूएई के दौरे पर दुबई पहुंचे राहुल गांधी ने लेबर कॉलोनी में एकत्रित भारतीय कामगारों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा के जैसे ही उनकी सरकार 2019 में बनेगी वैसे ही हम आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देंगे।

बढ़ती लोकप्रियता- दुबई में लगे राहुल-राहुल के नारे, सेल्फी लेने उमड़े हजारों लोग

इसी मुद्दे पर टीडीपी एनडीए से हो चुका है अलग

आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने को लेकर भाजपा और टीडीपी में दरार पड़ गई। हालात इतने बिगड़ गए कि टीडीपी ने एनडीए से गठबंधन तोड़ लिया। बता दें कि तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) लगातार य़ह मांग करती रही है कि आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए। इस संबंध में मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू ने कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी की। लेकिन जब बात नहीं बनी तो टीडीपी ने एनडीए का साथ छोड़ दिया। अब वे यूपीए के साथ हैं। राहुल गांधी ने दुबई में अपने संबोधन में यह भी कहा कि मुझे विश्वास है कि अगर हम एक साथ खड़े होंगे तो हम भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बात के लिए राजी कर लेंगे कि जो आंध्र प्रदेश के लोगों का बकाया है वो उन्हें दिया जाना चाहिए। यदि वे नहीं देते हैं तो 2019 में हमारी सरकार बनते ही हम आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देंगे।

 

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो