विविध भारत

विश्व की सबसे छठी ऊंची चोटी चो-यू पर अर्जुन ने फहराया तिरंगा

8000 मीटर से भी ऊंची 5 चोटियों को फतह करने वाले अर्जुन वाजपेयी विश्व के सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बन गए हैं

Oct 05, 2016 / 11:38 pm

कमल राजपूत

arjun

नोएडा। नोएडा के रहने वाले अर्जुन वाजपेयी ने मंगलवार को विश्व की सबसे ऊंची छठी छोटी चो-यू का फतह कर नया कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। 8000 मीटर से भी ऊंची 5 चोटियों को फतह करने वाले अर्जुन विश्व के सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बन गए हैं। अुर्जन की उम्र महज 23 वर्ष है।

अर्जुन ने मंगलवार सुबह 6:15 बजे चो-यू पर पहुंचकर तिरंगा लहराया। उन्हें इस अभियान का पूरा करने में एक माह का समय लगा। इससे पहले वे माउंट एवरेस्ट, मकालू, ल्होत्से और मनाशलु की चोटी को फतह कर चुके है। उन्‍होंने 23 मई 2016 को विश्व की पांचवी सबसे ऊंंची चोटी माउंट मकालू पर तिरंगा फहराया था। इसके बाद उन्होंने चोयू की चढ़ाई करने का फैसला किया।

हालांकि चो-यू चोटी पर पहुंचने में उन्हें दूसरी बार में सफलता मिली। अर्जुन पहले भी चो-यू की चढ़ाई करने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय उनको पैरालाइज का अटैक पड़ा था। इसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट के जरिए नीचे लाया गया था। चो-यू का फतह करने के बाद अर्जुन एक हफ्ते में गृहनगर नोएडा लौटेंगे।

अर्जुन ने सेटलाइट फोन के जरिए सोमवार रात बताया कि वह उनके ग्रुप ने देररात करीब एक बजे चढ़ाई शुरू की। तेज हवा और भारी बर्फ के बीच चलना काफी मुश्किल था, लेकिन रास्ता पार कर सुबह उन्‍होंने फतह हासिल की।

Home / Miscellenous India / विश्व की सबसे छठी ऊंची चोटी चो-यू पर अर्जुन ने फहराया तिरंगा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.