scriptआर्मी चीफ बिपिन रावत का बड़ा बयान, सीमा पर जंग के लिए अभी महिलाएं तैयार नहीं | Army Chief Bipin Rawat's big statement, women are not ready for war on the border | Patrika News

आर्मी चीफ बिपिन रावत का बड़ा बयान, सीमा पर जंग के लिए अभी महिलाएं तैयार नहीं

locationनई दिल्लीPublished: Dec 15, 2018 03:27:38 pm

Submitted by:

Anil Kumar

बिपिन रावत ने कहा है कि महिलाएं अभी सीमा पर जंग के लिए भेजे जाने लायक तैयार नहीं हैं।

आर्मी चीफ बिपिन रावत का बड़ा बयान, सीमा पर जंग के लिए अभी महिलाएं तैयार नहीं

आर्मी चीफ बिपिन रावत का बड़ा बयान, सीमा पर जंग के लिए अभी महिलाएं तैयार नहीं

नई दिल्ली। देश की सुरक्षा में पुरुष और महिलाएं कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। चाहे वह आंतरिक सुरक्षा की बात हो या फिर बाहरी सुरक्षा की। हर मोर्चे पर महिलाएं पुरुष के साथ बराबर की भागीदारी निभा रहीं हैं। इसके बावजूद आर्मी चीफ बिपिन रावत का एक बड़ा बयान सामने आया है। बिपिन रावत ने कहा है कि महिलाएं अभी सीमा पर जंग के लिए भेजे जाने लायक तैयार नहीं हैं। रावत ने इसका एक अजीबोगरीब कारण बताया है। बता दें कि रावत ने इसका कारण बताते हुए कहा कि महिलाओं पर उनके बच्चों की जिम्मेदारी होती है और वे फ्रंटलाइन में कपड़े बदलने में खुद को असहज महसूस करेंगी। साथ ही यह आशंका बनी रहेगी कि साथी जवान उनके कमरे में ताक-झांक कर रहे हैं।

सेना प्रमुख बिपिन रावत ने पाक को चेताया, बोले- भारत से वार्ता करना है तो पहले बनें सेक्युलर

महिला अधिकारियों को लंबी छुट्टी पर नहीं भेजा जा सकता

आपको बता दें कि आर्मी चीफ बिपिन रावत ने एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि एक वक्त उन्हें लगा कि महिलाओं को युद्ध के मोर्चे पर भेजा जा सकता है, लेकिन उन्हें फिर ऐसा लगा कि ज्यादातर जवान ग्रामीण इलाकों से आते हैं। हो सकता है कि वे महिला अधिकारियों के ऑर्डर स्वीकार करने में असहज महसूस कर सकते हैं। इसके अलावे रावत ने यह भी कहा कि एक महिला सेना कमांडिंग ऑफिसर को मातृत्व अवकाश के रुप में 6 माह की छुट्टी नहीं दी जा सकती है। क्योंकि वह अपनी ईकाई को छोड़कर लंबे समय तक बाहर नहीं रह सकती है। ऐसा हो सकता है कि इतनी लंबी छुट्टी को लेकर विवाद भी खड़ा हो सकता है।

ट्रेंडिंग वीडियो