10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्जिकल स्ट्राइक एक सरप्राइज था, इसे सरप्राइज ही रहने दें- सेना प्रमुख बिपिन रावत

सर्जिकल स्ट्राइक की वर्षगांठ मनाने पर सेना प्रमुख रावत ने कहा कि इस तरह की सर्जिकल स्ट्राइक पहले कभी नहीं हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 23 Sep 2018, 7:07 PM IST

army chief

सर्जिकल स्ट्राइक एक सरप्राइज थी, इसे सरप्राइज ही रहने दें- सेना प्रमुख बिपिन रावत

नई दिल्ली: केंद्र सरकार 29 सितंबर को सर्जिकल स्ट्राइक दिवस पर जश्न मनाने जा रही है। स्कूल कॉलेज समेत सार्वजनिक जगहों पर इस कार्यक्रम को धूमधाम से मनाया जाएगा। पाक अधिकृत कश्मीर में घुसकर दहशतगर्दे के खिलाफ सेना की सर्जिकल स्ट्राइक की यह दूसरी सालगिरह है। वहीं सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने इसको लेकर एक बड़ा बयान दिया है। दोबारा सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले एक सवाल पर सेना प्रमुख रावत ने हंसते हुए कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक एक सरप्राइज था। इसे सरप्राइज ही रहने दें। रावत ने कहा कि इस तरह की सर्जिकल स्ट्राइक पहले कभी नहीं हुई है।

उसी की भाषा में जवाब देने का वक्त आ गया

गौरतलब है कि बीएसएफ जवान की बर्बर हत्या करने के बाद भारत पाकिस्तान के विदेश मंत्री स्तर के बीच मुलाकात रद्द होने के बाद सेना प्रमुख रावत ने बड़ा बयान दिया था । रावत ने कहा था कि पाकिस्तान की गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं हैं, भारतीय सेना पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दे रही है, लेकिन हम बर्बरता पर नहीं उतरे हैं। हालांकि अब समय आ गया है जब हमें अपनी रणनीति में बदलाव कर पाकिस्तान को जवाब देना होगा। साथ ही उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक की वर्षगांठ मनाने को लेकर कहा था कि इस तरह की सर्जिकल स्ट्राइक पहले कभी नहीं हुई है।

बातचीत के लिए आतंकवाद छोड़ना पड़ेगा

रावत ने कहा था कि पाकिस्तान के साथ आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं हो सकती। सेना प्रमुख ने कहा कि अगर पाकिस्तान बातचीत का हाथ बढ़ाना चाहता है तो उसे पहले अपने किसी एक्शन के जरिए ये साबित करना होगा कि वो आतंकवाद का समर्थक नहीं है।

यूजीसी मनाएगी सर्जिकल स्ट्राइक दिवस

विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग ( यूजीसी) ने देश भर के विश्वविद्यालयों और उच्चतर शिक्षण संस्थानों को गुरुवार को निर्देश दिया कि 29 सितंबर की तारीख को 'सर्जिकल स्ट्राइक दिवस' के तौर पर मनाएं।