scriptमहाराष्ट्र: अदालत ने जारी किया सीएम चंद्रबाबू नायडू का गिरफ्तारी वारंट, बेटा बोला- पीएम मोदी और अमित शाह की साजिश | Arrest warrant of AP CM Chandrababu Naidu by Maharashtra Court | Patrika News
विविध भारत

महाराष्ट्र: अदालत ने जारी किया सीएम चंद्रबाबू नायडू का गिरफ्तारी वारंट, बेटा बोला- पीएम मोदी और अमित शाह की साजिश

महाराष्ट्र की एक स्थानीय अदालत ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, राज्य के सिंचाई मंत्री और अन्य 14 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

नई दिल्लीSep 14, 2018 / 01:21 pm

अमित कुमार बाजपेयी

ChandraBabu Naidu

Modi And Naidu

मुंबई। महाराष्ट्र की एक स्थानीय अदालत ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, राज्य के सिंचाई मंत्री और अन्य 14 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह वारंट गोदावरी नदी के बबली प्रोजेक्ट के खिलाफ 2010 में तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रदर्शन के मामले में जारी किया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह गिरफ्तारी वारंट नांदेड़ जिला स्थित धर्माबाद अदालत ने जारी किया है। अदालत के न्यायाधीश एनआर गजभिये ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके 21 सितंबर को अदालत के सामने पेश करें।
Court
इस बीच अदालत द्वारा जारी किए गए गिरफ्तारी वारंट पर प्रतिक्रिया देते हुए टीडीपी के प्रवक्ता लैन्ला दिनाकर ने कहा कि यह मुख्यमंत्री नायडू और पार्टी की छवि खराब करने के लिए भाजपा की साजिश है। उन्होंने कहा, “यह बहुत दुर्भाग्य है कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। ऐसा लगता है कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की कोई साजिश है।”
सन 2010 में चंद्रबाबू नायडू संयुक्त आंध्र प्रदेश में विपक्ष में थे। उस वक्त महाराष्ट्र में बबली प्रोजेक्ट के पास विरोध प्रदर्शन के आरोप में कई लोगों के साथ उन्हें जेल में डाल दिया गया था। नायडू की टीडीपी इस परियोजना का विरोध कर रही थी क्योंकि इससे लोग प्रभावित होते। हालांकि किसी ने जमानत कराने का प्रयास नहीं किया इसलिए सभी को जेल से छोड़ दिया गया था।
नायडू के साथ देवीनेनी उमामहेश्वरा राव और एन आनंद बाबू समेत अन्य पर आईपीसी की धाराएं लगाई गई हैं। गिरफ्तारी का वारंट जारी होने की खबर पर नायडू के बेटे और राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री एन लोकेशन ने कहा कि उनके पिता और अन्य टीडीपी नेता अदालत जाएंगे। उन्होंने कहा, “वह तेलंगाना के हितों की रक्षा के लिए लड़े थे। यहां तक की जब वह गिरफ्तार हुए तो उन्होंने जमानत लेने से भी इनकार कर दिया था।”

Home / Miscellenous India / महाराष्ट्र: अदालत ने जारी किया सीएम चंद्रबाबू नायडू का गिरफ्तारी वारंट, बेटा बोला- पीएम मोदी और अमित शाह की साजिश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो