scriptभाषण देने से पहले यह दो चीज जरूर खाते थे अटल जी, फिर देते थे ऐतिहासिक स्पीच और बाद में… | atal bihari vajpayee eat mishri and balck peeper before speech | Patrika News

भाषण देने से पहले यह दो चीज जरूर खाते थे अटल जी, फिर देते थे ऐतिहासिक स्पीच और बाद में…

locationनई दिल्लीPublished: Aug 17, 2018 01:05:22 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

…तो इस वजह से अटल जी देते थे ऐतिहासिक भाषण।

Atal bihari vajapayee

भाषण देने से पहले यह दो चीज जरूर खाते थे अटल जी, फिर देते थे ऐतिहासिक स्पीच और बाद में…

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री, पत्रकार और मशहूर कवि अटल बिहारी वाजपेयी हमारे बीच नहीं रहे। गुरुवार शाम पांच बजकर पांच मिनट पर उन्होंने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। अटल जी के चले जाने से देश में शोक की लहर है। वहीं, आज शाम उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अटल जी के जिंदगी से कई मशहूर किस्से जुड़े हैं। इनमें कुछ के बारे में लोग जानते हैं, तो कुछ के बारे में आज भी लोगों को नहीं मालूम है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही किस्से से आपको रू-ब-रू कराने जा रहे हैं।
सभा करने से पहले यह दो चीच जरूर खाते थे अटल जी

भारत वर्ष में शायद ही कोई ऐसा होगा, जो अटल जी के भाषण का दिवाना न हो। उनकी सभा में दूर-दूर से लोग शिरकत करते थे। उन्हें सुनने के लिए मीलों पैदल चलकर लोग सभास्थल तक पहुंचते थे। लेकिन, शायद यह आपको पता नहीं होगा कि भाषण देने से पहले अटल जी किस चीज का सेवन करते थे। दरअसल, कोई सभा करने से पहले अटल जी मिश्री और काली मिर्च का सेवन जरूर करते थे। इतना ही नहीं उन्हें मथुरा की मिश्री बेहद पसंद थी। इसलिए, उनके लिए हमेशा मथुरा से मिश्री मंगाई जाती थी। सभा से पहले और बाद में वे जरूर खाते थे। इसके अलावा अटल बिहारी वाजपेयी को हरियाणा से खास लगाव था। वे अकसर हरियाणा आते थे और जनसभाएं करते थे। उन्हें पानीपत में चिमनी लाल की कचौड़ी बेहद पसंद थी।
झींगा मछली के अटल जी थे काफी शौकीन

अटल जी खाने-पीने का भी बहुत शौकीन थे। अटली जी को शाकाहारी की जगह मांसाहारी खाना बहुत पसंद था। मांसाहारी व्यंजन में उन्हें झींगा मछली सबसे ज्यादा पसंद थी। अटल जी अक्सर प्रॉन की डिश खाते थे। इसके अलावा अटल जी को ग्वालियर के बूंदी के लड्डू, जलेबी और कचौड़ी खूब खाते थे। कहा जाता है कि जब भी वे ग्वालियर जाते थे यह डिश जरूर खाते थे। फिलहाल, यह कद्दावर नेता जिंदगी और मौत से झूझ रहा है और पूरे देश में इनके लिए प्रार्थना की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो