scriptभाजपा सगंठन महामंत्री पर यौन शोषण का आरोप, पार्टी ने सभी पदों से हटाया | bad news for bjp | Patrika News

भाजपा सगंठन महामंत्री पर यौन शोषण का आरोप, पार्टी ने सभी पदों से हटाया

locationनई दिल्लीPublished: Jan 05, 2019 02:08:50 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

भाजपा के लिए उत्तराखंड से काफी बुरी खबर आ रही है।

bjp

भाजपा सगंठन महामंत्री पर यौन शोषण का आरोप, पार्टी ने सभी पदों से हटाया

नई दिल्ली। एक ओर भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है। पार्टी कुनबा को मजबूत करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। वहीं, दूसरी ओर उसके अपने नेता ही साख गिराने में लगे हुए हैं। ताजा मामला है उत्तराखंड का, पार्टी के संगठन महामंत्री संजय कुमार पर यौन शोषण के अलावा कई संगीन आरोप लगे हैं। इसलिए, पार्टी ने उन्हें सभी पदों से हटा दिया है।
यह है पूरा मामला…

बीते 3 नवंबर को भाजपा की महिला कार्यकर्ता ने इस संबंध में मीडिया को बयान दिया था कि संजय कुमार ने उसका यौन शोषण किया है। हालांकि, महिला कार्यकर्ता ने पुलिस में कहीं भी इस संबंध में शिकायत दर्ज नहीं करवाई। महिला ने भाजपा संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त एक अन्य महिला और पुरुष पदाधिकारी पर भी उसके साथ अभद्रता और मोबाइल चोरी का अरोप लगाया था। वहीं, अब महिला ने मकान मालिक पर भाजपा नेताओं के दबाव में घर से निकालने की शिकायत के साथ पद से हटाए गए संगठन मंत्री के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। महिला का आरोप है कि उसे डराया-धमकाया जा रहा है। मकान मालकिन लगातार भाजपा नेताओं के दबाव में घर छोड़ने के लिए कह रही है। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर ली है।
हालांकि, संजय कुमार ने इस बाबत कोई बयान नहीं दिया और न ही पार्टी के वरिष्ठ अधिकारियों ने कुछ कहा है। लेकिन, उत्तराखंड में भाजपा के लिए यह परेशानी का सबब बनता जा रहा है। दरअसल, पार्टी पीएम नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की यहां रैली करवाना चाहती है। लेकिन, इस माहौल का विपरित असर पड़ता जा रहा है। चर्चा है कि इस मामले से दोनों का दौरा भी प्रभावित हो सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो