scriptचार साल से जिसे समझे रहे थे लड़की, अब वो निकला लड़का | beed girl gets set to become boy | Patrika News

चार साल से जिसे समझे रहे थे लड़की, अब वो निकला लड़का

locationनई दिल्लीPublished: Sep 06, 2018 01:22:27 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

मां-बाप जिसे समझ रहे थे लड़की, वो अब निकला लड़का।

boy

चार साल से जिसे समझे रहे थे लड़की, अब वो निकला लड़का

नई दिल्ली। मुंबई में एक ऐसा मामला सामने आया है, जो चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, एक मां-बाप जिस बच्चे को चार साल से अपनी बेटी समझ रहे थे। आखिरकार, वो लड़का निकला। हम बात कर रहे हैं चार साल के अयमान मोहम्मद खान उर्फ अमन की, जिसके मेडिकल रिपोर्ट से आखिरकार यह साबित हुआ कि वह लड़का है। उसके गुणसूत्र प्रारूप से पता चला है कि उसका गुणसूत्र पुरुष के जैसे एक्सवाई है। आगे की जांच के लिए परिवार ने बच्चे को सेंट जार्ज अस्पताल लाया है और उसे गुरुवार को भर्ती करने की उम्मीद है।
जिसे समझ रहे थे लड़की, वो लड़का साबित हुआ

एक वेबसाइट के मुताबिक, बच्चे के पिता मोहम्मद खान ने खुद इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हम कई जांच करा चुके हैं और आगे की जांच के लिए बच्चे को अस्पताल लाए हैं। उसे भर्ती किया जाएगा और आपरेशन की तारीख दी जाएगी। वर्तमान में बच्चे को हार्मोन दबाने वाली दवाएं दी जा रही हैं। ये दवाएं उसके चिकित्सक डॉक्टर रजत कपूर के निर्देश के अनुसार पिछले एक महीने से दी जा रही हैं। वहीं, हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. मधुकर गायकवाड़ ने कहा कि अमन को गुरुवार को भर्ती किया जा सकता है। उसके गुणसूत्र प्रारूप की जांच की गई और निष्कर्ष निकला कि वह लड़का है। ललित की तरह ही उसका गुणसूत्र एक्सवाई पाया गया। सभी जरूरी जांच के बाद ऑपरेशन किया जाएगा। गौरतलब है कि अब तक उसके परिवार वाले उसे लड़की मान रहे थे। लेकिन, डॉक्टर ने अब सच्चाई का खुलासा करते हुए कहा कि वो लड़का है। आपको बता दें कि मालेगांव निवासी खान को अगस्त 2013 में दूसरी बेटी हुई थी। लेकिन तीन साल बाद ही परिवार को पता चला कि यह लड़की नहीं है। वास्तव में यह लड़का है जो अविकसित जननांग के साथ पैदा हुआ है। उसके माता-पिता यह नहीं समझ पा रहे थे कि इस बच्चे को क्या कहा जाए। बहरहाल, कयास लगाया जा रहा है कि जल्द ही उसका ऑपरेशन किया जाएगा और वो एक नॉर्मल लड़के की तरह हो जाएगा। लेकिन, यह वाक्या इन दिनों चर्चा का विषय बन चुका है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो