विविध भारत

कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को बंगाल बंद का आह्वान, सड़क पर उतरेगा वाम मोर्चा

Highlights

नबान्न इलाके में लाठीचार्ज द्वारा पानी की बौछारें मारे जाने के खिलाफ बंद का आह्वान।
वाम मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जब धातु के भारी बैरिकेड तोड़कर आगे बढने का प्रयास किया।

Feb 11, 2021 / 09:38 pm

Mohit Saxena

नई दिल्ली। वाम मोर्चे ने पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को सुबह छह बजे से शाम 6 बजे तक 12 घंटे के बंद का ऐलान किया है। वाम मोर्चे के चेयरमैन बिमान बोस के अनुसार गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की रैली के दौरान उन पर पुलिस द्वारा कोलकाता के नबान्न इलाके में लाठीचार्ज द्वारा पानी की बौछारें मारे जाने के खिलाफ बंद का आह्वान किया गया है।
पीएम मोदी से मिले नीतीश कुमार, कहा-नए कृषि कानून किसानों के हित में हैं

पुलिस के साथ झड़प हुई

गौरतलब है कि वाम मोर्चा के कार्यकर्ताओं की केंद्रीय कोलकाता के एस्प्लेनेड क्षेत्र में गुरुवार दोपहर में पुलिस के साथ झड़प सामने आई। कार्यकर्ताओं ने रोजगार की मांग को लेकर राज्य के सचिवालय नबान्न तक के अपने मार्च के रास्ते में लगे बैरिकेड को तोड़ने की कोशिश की। मार्च कॉलेज स्ट्रीट से शुरू हुआ, पुलिस ने उसे एस्प्लेनेड क्षेत्र में एसएन बनर्जी रोड पर रोक दिया।
https://twitter.com/ANI/status/1359866473917730818?ref_src=twsrc%5Etfw
वाम मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जब धातु के भारी बैरिकेड तोड़कर आगे बढने का प्रयास किया, तब पुलिस ने पानी की बौछार की। ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वाममोर्चा की युवा इकाई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बैरिकेड पर चढ़ने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े।
वाम नेताओं का दावा है कि पुलिस की कार्रवाई में कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं। झड़प में एक पुलिस अधिकारी भी घायल हुआ। राज्य में रोजगार और औद्योगिकीकरण की मांग को लेकर वाममोर्चा में शामिल संगठनों के कार्यकर्ता नबान्न की ओर मार्च कर रहे थे।

Home / Miscellenous India / कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को बंगाल बंद का आह्वान, सड़क पर उतरेगा वाम मोर्चा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.