scriptआध्यात्म में है बेहतर करियर, 1000 करोड़ तक है बाबाओं की मार्केट वैल्यू! | Better career in spirituality1000 crore is the market value of Baba | Patrika News

आध्यात्म में है बेहतर करियर, 1000 करोड़ तक है बाबाओं की मार्केट वैल्यू!

locationनई दिल्लीPublished: Aug 26, 2017 11:58:00 am

Submitted by:

Chandra Prakash

भारत में धर्म का व्यवसाय 4800 करोड़ से ज्यादा का है और आध्यात्मिक गुरुओं की मार्केट वैल्यू 1000 करोड़ रुपए तक है।

नई दिल्ली। पुराने जमाने में साधू-संत संन्यासी का जीवन व्यतीत किया करते थे। वे अपने पास कोई संपत्ति भी नहीं रखते थे लेकिन आज के समय में बाबा बनना एक बेहद आकर्षक कॅरियर विकल्प बन गया है। आज के दौर में ऐसे कई बाबा हैं जिनकी संपत्ति करोड़ों में है। पूरे विश्व में यदि किसी ने धर्म को जानना चाहा तो बिना भारत का रुख किए उससे धर्म का ज्ञान अछूता रहा किन्तु आज की बदलती सदी ने आत्मिक चेतना के इस विषय को बाजार की एक दुकान बना दिया आध्यात्मिक विषय को व्यावसायिक रूप दिया और अध्यात्म को उत्पाद में पैक कर दिया।
4800 करोड़ है धर्म का व्यापार
भारत में धर्म का व्यवसाय 4800 करोड़ से ज्यादा का है। मंदिरों में दान, प्रसाद और अन्य चढ़ावा, धार्मिक पर्यटन, दक्षिणा, ज्योतिष, पारंपरिक-धार्मिक चित्र आदि को मिलाकर भारत में धर्म का बाजार अनुमान के अनुसार 4800 करोड़ से ज्यादा का है।

ram pal
संत रामपाल
व्यवसाय : आश्रम, प्रवचन
विवाद: देशद्रोह, हत्या, हत्या का प्रयास के मामले।
खास: देश और दुनिया को अध्यात्म की सीख देने से पहले रामपाल सिंचाई विभाग में इंजीनियर थे।
2014 में 30 घंटे के संघर्ष के बाद शांति के संदेश देने वाले को उनके आश्रम से गिरफ्तार किया गया।
समर्थक: 5 राज्यों हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश में करीब 25 लाख समर्थक।
मार्केट वैल्यू 100 करोड़
zakir
जाकिर नायक
व्यवसाय : इस्लामिक प्रचारक
रिसर्च फाउंडेशन के संस्थापक
समर्थक : पीस टीवी पर 20 करोड़ दर्शक
फेसबुक पर 1.4 करोड़ फॉलोअर
विवाद : मनी लॉन्ड्रिंग, आतंक को बढ़ावे का केस अकेले मुंबई में 25 फ्लैट
खास: 1 जुलाई 2016 को भारत से भागे जब बांग्लादेश में आतंकियों ने दावा किया कि वे उसके भाषणों से प्रेरित हुए थे।
मार्केट वैल्यू 100 करोड़

<a  href=
radhe maa” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2017/08/26/radhe_maa_1749931-m.jpg”>राधे मां
विवाद: धार्मिक भावनाओं को आहत करने, अश्लीलता फैलाने और दहेज के लिए उकसाने का मामला।
समर्थक सुभाष घई, प्रहलाद कक्कड़ का नाम जुड़ चुका है बतौर भक्त।
व्यवसाय : प्रचारक
खास दुल्हन की तरह आती हैं और पूरे समय तक झूमती रहती हैं। गुलाब का फूल दे कर समस्या के जल्द हल का आश्वासन देती हैं। मुंबई में 250 करोड़ का बंगला
मार्केट वैल्यू 1000 करोड़
baba

ट्रेंडिंग वीडियो