विविध भारत

शादी न होने पर लड़के ने शहर में लगवा दिए प्रेमिका के पोस्टर, लिखी थी ऐसी बात

प्रेमी ने शादी नहीं होने पर प्रेमिका के पोस्टर शहर में चिपका दिए।

Dec 05, 2018 / 05:12 pm

Kaushlendra Pathak

शादी न होने पर लड़के ने शहर में लगवा दिए प्रेमिका के पोस्टर, लिखी थी ऐसी बात

नई दिल्ली। पुणे से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां एक लड़के ने शादी नहीं होने पर शहर में अपनी गर्लफ्रेंड के पोस्टर चिपका दिए हैं। इस पोस्टर्स में लड़के ने ऐसी-ऐसी बातें लिखी है, जिसे पढ़ने के बाद लोग आश्चर्यचकित हैं। साथ शहरभर में इसकी चर्चा हो रही है।
क्या है पूरा मामला..

लड़के का नाम क्या है इसका खुलासा अब तक नहीं किया गया है। लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अपनी गर्लफ्रेंड से शादी न होने पर नाराज एक लड़के ने शहर भर में पोस्‍टर लगा दिए है। इन पोस्‍टर्स में लड़की के बारे में सारी जानकारी दी गई है। पोस्टर में लड़के ने लिखवाया है कि लड़की और वह काफी समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। दोनों एक दूसरे से काफी प्यार करते थे और शादी भी करना चाहते थे। लेकिन, लड़की ने अचानक अपना फैसला बदल लिया है। अब उसे मुझसे प्यार नहीं रहा, क्योंकि उसे पैसा चाहिए था। इसलिए, उसने मेरा साथ छोड़ दिया और किसी और के साथ वो शादी करने जा रही है। इतनाी बातें लिखवाकर लड़के ने पूरे शहर में पोस्टर लगवा दिए। जैसे ही लोगों की नजर इस पोस्टर पर पड़ी सब हैरान रह गए।
पोस्टर्स चिपकाने के बाद लड़का हुआ गायब

वहीं, यह बात पूरे शहर में आग की तरह फैल गई और लड़के की इस हरकत की जानकारी लड़की और उसके परिजन को लगी। यह बात सुनते ही सभी लोग परेशान हो गए। लड़की के परिजन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत खंभों पर चिपके पोस्टर्स को हटाया। इधर, पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, घटना के बाद से आरोपी लड़का फरार हो गया है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Home / Miscellenous India / शादी न होने पर लड़के ने शहर में लगवा दिए प्रेमिका के पोस्टर, लिखी थी ऐसी बात

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.