script

DSP देविंदर सिंह से छिना DGP मेडल, खुले और कई बड़े राज

locationनई दिल्लीPublished: Jan 21, 2020 12:12:10 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

DSP देविंदर सिंह ( Davinder Singh ) के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई
DGP मेडल भी छीना गया

DSP Davinder Singh

DSP देविंदर सिंह से छिना DGP मेडल

नई दिल्ली। आतंकियों के साथ गिरफ्तार हुए जम्मू-कश्मीर ( Jammu Kashmir ) के DSP देविंदर सिंह ( Davinder Singh ) के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। पहले देविंदर सिंह से बहादुरी पुरस्कार वापस लिया गया। वहीं, अब DGP मेडल और प्रमाण पत्र भी देविंदर सिंह से वापस ले लिया गया है। डीजीपी दिलबाग सिंह ( DGP Dilbag Singh ) ने इस बाबत आदेश भी जारी कर दिया है। वहीं, NIA की टीम देविंदर सिंह से लगातार पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, देविंदर सिंह फिलहाल NIA की कस्टडी में है। बताया जा रहा है कि देविंदर सिंह को अगले हफ्ते दिल्ली ले जाया जा सकता है। एनआईए ने डीएसपी के बांग्लादेश दौरे को भी जांच के दायरे में ले लिया है। डीएसपी के बांग्लादेश और उस दौरान उसके अकाउंट में हुई ट्रांजेक्शन पर कहा गया है कि उसकी बच्चियां बांग्लादेश में पढ़ रही हैं। उसका वहां आना-जाना इसी सिलसिले तक था या नहीं? इसकी जांच चल रही है। पैसों के ट्रांजेक्शन के पहलू पर भी जांच एजेंसी गौर करेगी। दविंदर पिछले साल मार्च, मई और जुलाई में तीन बार 2-3 दिन के लिए बांग्लादेश गया था। इससे उसके आईएसआई ( ISIS ) के संपर्क में आने का शक जताया जा रहा है।
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने कहा कि NIA की टीम ने ज्यादा जानकारी देने से फिलहाल इनकार किया है। लेकिन, डीएसपी से जुड़ी हर चीज की जांच की जा रही है। इतना ही नहीं कुछ पुराने मामलों की भी छानबीन की जा सकती है। डीजीपी ने यहां तक कहा कि गद्दारों को मारने में कोई संकोच नहीं है। जो ऐसी हरकत करेगा उसके खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी। अगर दविंदर जैसे गजटेड अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई तो यह समझ लेना चाहिए कि किसी के साथ कोई रियायत नहीं होगी। फिलहाल, पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। कहा यहां तक जा रहा है कि NIA अभी और कई चौंकने वाला खुलासा कर सकता है।

ट्रेंडिंग वीडियो