scriptनए साल से पहले भाजपा में बड़ा बदलाव, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी | Big change in Bharatiya Janata Party before new year | Patrika News

नए साल से पहले भाजपा में बड़ा बदलाव, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

locationनई दिल्लीPublished: Dec 31, 2020 10:30:44 pm

Submitted by:

Mohit sharma

नए साल से पहले भारतीय जनता पार्टी में बड़ा बदलाव किया गया
जयप्रकाश नड्डा ने कई पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया

untitled_4.png

नई दिल्ली। नए साल से पहले भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) में बड़ा बदलाव किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ( BJP national president JP Nadda ) ने कई बड़े पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। पार्टी संगठन में हुआ यह बदलाव अगले साल पश्चिम बंगाल ( West Bengal Assembly Election ) समेत अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के रूप में भी देखा जा रहा है। हालांकि भाजपा की ओर से संगठन में हुए इस बदलाव के पीछे किसी विशेष वजह को नहीं बताया गया है।

VIDEO: आंदोलकारियों का पुलिस से टकराव, बैरिकेडिंग तोड़ हरियाणा में दाखिल हुए किसान

तीन सह संगठन महामंत्रियों के दायित्व में अहम फेरबदल किया

वहीं, देश की राजनीति पर पैनी नजर रखने वाले जानकारों की मानें तो यह बदलावा 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर ही किया गया है। जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी ने तीन सह संगठन महामंत्रियों के दायित्व में अहम फेरबदल किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस फेरबदल के दौरान राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। तीनों पदाधिकारी पूर्व में आरएसएस के प्रचारक रह चुके हैं। भाजपा अध्यक्ष की ओर से की गई नियुक्तियों के मुताबिक, मौजूदा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री वी. सतीश को संगठक की जिम्मेदारी मिली है। इसके साथ ही वह संसदीय कार्यालय समन्वय, एससी-एसटी मोर्चा समन्वय और विशेष संपर्क की जिम्मेदारी देखेंगे।

VIDEO: अगले दो दिन शीत लहर के आगोश में रहेगा उत्तर भारत, जानें कब बढ़ेगा तापमान

सौदान सिंह का केंद्र चंडीगढ़ होगा

जबकि दूसरे राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह अब राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। सौदान सिंह का केंद्र चंडीगढ़ होगा। वह हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ पर ध्यान देंगे। जबकि राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश का केंद्र भोपाल होगा। अब वह पश्चिम बंगाल के साथ मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की जिम्मेदारी देखेंगे।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7yev9b
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो