scriptबिहार: गंगा नदी में गिरी जीप, 9 लोगों की मौके पर मौत, CM नीतीश ने जताया शोक | Bihar: 9 people died on the spot due to jeep falling in river Ganga | Patrika News

बिहार: गंगा नदी में गिरी जीप, 9 लोगों की मौके पर मौत, CM नीतीश ने जताया शोक

locationनई दिल्लीPublished: Apr 23, 2021 08:09:21 pm

Submitted by:

Mohit sharma

बिहार के पटना से सटे दानापुर थाना क्षेत्र में एक जीप के गंगा नदी में गिर जाने से नौ लोगों की मौत हो गई।

untitled_4.png

नई दिल्ली। बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक कार गंगा में गिर जाने से 9 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गंगा नदी पर बने पीपा पुल पर से एक जीप के गंगा नदी में जा गिरी। हादसे में मारे गए लोग एक शादी समाारोह से वापस दानापुर लौट रहे थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना को लेकर शोक जताया है। सीएम नीतीश ने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।

Coronavirus: सोनू सूद ने कोरोना को दी मात, रिपोर्ट नेगेटिव आते ही फैंस को दिया यह संदेश

र कार रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में जा गिरी

एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ लोग शुक्रवार की सुबह जीप में सवार होकर एक शादी समारोह से वापस दानापुर लौट रहे थे। इस दौरान गंगा पीपापुल पर जीप चालक नियंत्रण खो बैठा और कार रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में जा गिरी। वहीं, दानापुर के थाना प्रभारी एके साह ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 9 लोगों को नदी से बाहर निकाला जा चुका है। फिलहाल बचाव और राहत कार्य जारी है। मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम लगाई गई हैंं। टीम लोगों की तलाश में जुटी है।

Coronavirus: PM मोदी ने कोविड -19 के कारण रद्द किया बंगाल का दौरा, आज करेंगे वर्चुअल रैली

मृतकों के परिजनों को तत्कालिक रूप से आर्थिक मदद

पाटलिपुत्र के सांसद रामकृपाल यादव घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने वहां पर स्थिति का जायजा लिया है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जीप में 15 से ज्यादा लोग सवार थे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि यह काफी दुखद हादसा है। वह इससे से काफी आहत हैं। सीएम नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को तत्कालिक रूप से आर्थिक मदद के तौर पर चार-चार लाख रुपये देने का निर्देश दिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो