scriptबिहार: पटना की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम | Bihar: A fierce fire in a plastic factory in Patna, fire brigade team on the spot | Patrika News

बिहार: पटना की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम

locationनई दिल्लीPublished: Dec 02, 2018 02:51:01 pm

Submitted by:

Anil Kumar

पटना की एक प्लास्टि फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।

बिहार: पटना की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम

बिहार: पटना की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम

पटना। बिहार के पटना में रविवार को एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतना भीषणा था कि देखते ही देखते चारों और अफरा-तफरी मच गई। काले धुआं का गुब्बार आसमान में फैसल गया। फौरन ही आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची और फिर आग पर काबू पाया गया। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि आग कैसे लगी। इस आग से हुए नुकसान का भी पता नहीं चल सका है।

https://twitter.com/ANI/status/1069129286853029889?ref_src=twsrc%5Etfw

नवादा के तीन दुकानों में लगी भीषण आग

बता दें कि रविवार के ही दिन बिहार के नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के दोना गांव में तीन दुकानों में भीषण आग लग गई। इससे लाखों रुपए कि संपत्ति जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि यह आग सुबह चार बजे लगी। दरअसल एक फास्ट फूड की दुकान में अचानक तेज धमाका हुआ। यह धमका एक के बाद एक तीन सिलेंडर फटने की वजह से हुआ। जिसके बाद देखते ही देखते दुकानों में आग लग गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि आस-पास के लोगों में दहशत फैल गई। सिलेंडर फटने की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई पड़ी। इस घटना की जानकारी फौरन ही हिसुआ थाने और और फायर ब्रिगेड को दी गई। करीब दो घंटे बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अनुमान जताया जा रहा है कि इस घटना में करीब 6 लाख की संपत्ति का नुकसान हो सकता है। बता दें कि पुलिस फिलहाल इस बात की जानकारी जुटा रही है कि दुकान में कमर्शियल सिलेंडर की जगह घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल कैसे हो रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई के लिए जांच शुरू कर दी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो