विविध भारत

CORONA NEWS : बिहार व महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री कोरोना पॉजिटिव

बिहार और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। बिहार के उपमुख्मंत्री सुशील कुमार मोदी को एम्स पटना में भर्ती कराया गया है।

जयपुरOct 23, 2020 / 12:12 am

Ramesh Singh

पटना. बिहार और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। बिहार के उपमुख्मंत्री सुशील कुमार मोदी को एम्स पटना में भर्ती कराया गया है। वहीं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार मुंबई स्थित आवास पर ही क्वारंटीन हो गए हैं।

मोदी लगातार चुनावी रैलियां कर रहे थे

बिहार में चुनाव के चलते सुशील मोदी लगातार चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे थे। इससे अन्य पार्टी नेताओं के संक्रमित होने की आशंका बढ़ गई है। उन्होंने संक्रमित होने की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से खुद ट्वीट कर दी है। उन्होंने कहा है कि जल्द ही जनता के बीच वे चुनाव प्रचार के लिए लौटेंगे। एम्स प्रशासन का कहना है कि उनकी हालत सामान्य है। हल्का बुखार है। फेफड़े सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।

पहले नेगेटिव बाद में पॉजिटिव
दूसरी ओर महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री मंत्री अजित पवार पिछले कुछ दिनों से हल्का बुखार महसूस कर थे। इसके बाद उनका टेस्ट हुआ। जिसमें कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आयी थी। लेकिन जब उनका स्वैब सैंपल फिर से लिया गया तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गई।

Home / Miscellenous India / CORONA NEWS : बिहार व महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री कोरोना पॉजिटिव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.