script

बिहार में बाढ़: अब तक 127 की मौत, 80 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

Published: Jul 27, 2019 02:49:58 pm

Submitted by:

Mohit sharma

Bihar Floods: बिहार में बाढ़ से 127 लोगों की हुई मौत
बाढ़ से अब तक 80 लाख से अधिक प्रभावित
खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं कई नदियां

Bihar Floods

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में हो रही भारी बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। सबसे बुरा हाल उत्तर भारत के बिहार राज्य ( Bihar Floods ) का है। यहां के 12 जिले बाढ़ से बेहाल हैं। जलग्रहण क्षेत्रों और नेपाल के तराई क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति और बिगड़ गई है।

 

Bihar Floods

खतरे के निशान से ऊपर बह रही नदियां

बिहार में कई प्रमुख नदियां ( Bihar Floods ) अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। सरकार बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कार्य चलाने का दावा कर रही है। जल संसाधान विभाग के प्रवक्ता अरविंद कुमार ने बताया-

खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं नदियां—

 

Bihar Floods

बांध मरम्मत का कार्य जारी

जिन स्थानों पर ( Bihar Floods ) बांध टूटने की खबर आई थी, उनको दुरुस्त करने का काम चल रहा है। मधुबनी में झंझारपुर के पास कमला बलान नदी के दाएं तटबंध को दुरुस्त किया जा रहा है, जबकि कटिहार के काशीबाड़ी में भी बांध मरम्मत का कार्य जारी है।

मुंबई में आफतकाल: बारिश में फंसे 2000 से ज्यादा रेलवे यात्री, कई उड़ानें प्रभावित

 

Bihar Floods

बैंक खाते में छह-छह हजार रुपये

इस बीच, बाढ़ ( Bihar Floods ) प्रभावित इलाकों में राहत कार्य जारी है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बताया कि अब तक 4.91 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों के बैंक खाते में छह-छह हजार रुपये भेजे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 295 करोड़ रुपये बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच बांटे गए हैं। उन्होंने कहा कि यह राशि फसल सहायता और भवन सहायता के अतिरिक्त दी जा रही है।

 

Bihar Floods

आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया-

बिहार के 12 जिले-

देश के 50 शहरों में भारी बारिश, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा असर

Bihar Floods

बाढ़ प्रभावित ( Bihar Floods )

– 12 जिलों में कुल 81 राहत शिविर चलाए जा रहे हैं

– जहां 76 हजार से ज्यादा लोग शरण लिए हुए हैं।

– भोजन व्यवस्था के लिए 712 सामुदायिक चलाई जा रही रसोई

Bihar Floods

पटना के आसपास के क्षेत्रों में हो रही बारिश

बिहार की राजधानी पटना ( Bihar Floods ) तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार से हो रही बारिश शनिवार को भी जारी है। शनिवार को भी बादल छाए हुए हैं तथा बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Bihar Floods

भारी बारिश होने की उम्मीद

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में ( Bihar Floods ) कहा है कि आने वाले एक-दो दिनों तक राज्य के मौसम में किसी बड़े परिवर्तन की संभावना नहीं है। अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे तथा मध्यम से भारी बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान कई क्षेत्रों में तेज हवा चलने के भी आसार हैं।

 

Bihar Floods

न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भागलपुर ( Bihar Floods ) का शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री, गया का 24.4 डिग्री और पूर्णिया में 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का शनिवार का अधिकतम पारा 32.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार से हो रही बारिश शनिवार को भी जारी है।

Bihar Floods

कई क्षेत्रों में तेज हवा चलने के भी आसार

शनिवार को भी बादल छाए ( Bihar Floods ) हुए हैं तथा बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आने वाले एक-दो दिनों तक राज्य के मौसम में किसी बड़े परिवर्तन की संभावना नहीं है। अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे तथा मध्यम से भारी बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान कई क्षेत्रों में तेज हवा चलने के भी आसार हैं।

 

Bihar Floods

कई जिलों में ऐसा मौसम का हाल

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भागलपुर ( Bihar Floods ) का शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री, गया का 24.4 डिग्री और पूर्णिया में 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का शनिवार का अधिकतम पारा 32.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

ट्रेंडिंग वीडियो