scriptबिहार बाढ़: अब तक 72 लोगों की मौत, 74 लाख लोगों पर छाया संकट | Bihar floods: 72 people dead 74 lakh people shadow crisis | Patrika News

बिहार बाढ़: अब तक 72 लोगों की मौत, 74 लाख लोगों पर छाया संकट

locationनई दिल्लीPublished: Aug 17, 2017 10:32:00 am

Submitted by:

Mohit sharma

आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव अनिरुद्ध कुमार के मुताबिक 73.44 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित है।

bihar

नई दिल्ली। भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के साथ ही उत्तर भारत में भी तेज बारिश के कारण बाढ़ का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तर राज्यों में बिहार में बाढ़ कर मंजर भयानक रूप लेता जा रहा है। भारत से सटे देश नेपाल में हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से मोतिहारी के सिकराना नदी में जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। जिससे नजदीकी गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बिहार के 14 जिले बाढ़ की भयंकर चपेट में आ गए हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार बाढ़ प्रभावित प्रदेश के 14 जिलों किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, गोपालगंज, सुपौल और मधेपुरा, अरिरिया, वेस्ट चंपारण, मधेपुरा व किशनगंज शामिल हैं।

 


72 लोगों की मौत

बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र में मरने वालों की संख्या बढ़कर 72 हो गई। आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव अनिरुद्ध कुमार के मुताबिक 73.44 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित है। उन्होंने बताया कि बाढ़ के कारण इन 14 जिलों के 110 प्रखंड और 1,151 पंचायत क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। कुल 7&.44 लाख आबादी प्रभावित हुई है.विभाग के अनुसार मरने वालों में से सबसे अधिक 20 लोग अररिया में, सीतामढ़ी में 11, पश्चिमी चंपारण में 9, किशनगंज में 8, मधुबनी और पूर्णिया में 5—5, मधेपुरा और दरभंगा में 4—4, पूर्वी चंपारण में &, शिवहर 2 और सुपौल आदि शामिल हैं।

सीएम ने किया हवाई दौरान

उधर, सीएम नीतीश कुमार व डिप्टी सीएम सुशील कुमार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा किया है। बताया जा रहा कि शासन और प्रशासनिक स्तर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पैनी नजर रखी जा रही है। राज्यों सरकार के द्वारा बाढ़ में घिरे लोगों को सुरक्षित निकाले जाने का कार्य किया जा रहा है. अब तक 2.74 लाख लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाके से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। 504 राहत शिविरों में 1.16 लाख व्यक्ति शरण लिए हुए हैं।

बाढ़ ग्रस्त जिलों के लिए आवंटित किए खाद्य पदार्थ

केन्द्र सरकार की ओर से भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए हर संभव मदद देने की घोषणा की गई है। केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ट्वीट कर बताया कि केंद्र ने बाढ़ ग्रस्त जिलों के लिए अतिरिक्त 14 हजार 760 टन चावल आवंटित किया है। उन्होंने बताया कि बिहार के खाद्य सचिव ने बाढ़ प्रभावित जिलों के लिए अतिरिक्त 14 हजार 760 टन चावल की मांग की थी, इस पर केंद्र सरकार ने बिहार में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए तुरंत चावल जारी करने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि मोतिहारी के सुगौली में 4 से 5 फीट पानी भरा हुआ है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो