scriptबिहार : दही-चूड़ा सियासत गर्म, RJD विधायक ने की नीतीश की तारीफ | Bihar: New Politics Start On Makar Sankranti | Patrika News

बिहार : दही-चूड़ा सियासत गर्म, RJD विधायक ने की नीतीश की तारीफ

locationनई दिल्लीPublished: Jan 15, 2020 02:37:33 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

बिहार ( Bihar ) में दही-चूड़ा पर गरमाई सियासत
JDU के भोज में पहुंचे RJD विधायक फराज फातमी

 Makar Sankranti in Vashistha Narayan Singh

वशिष्ठ नारायण सिंह के घर दही चूड़ा का भोज।

नई दिल्ली। मकर संक्रांति ( Makar Sankranti ) के मौके पर बिहार में कई राजनीतिक दलों द्वारा ‘दही-चूड़ा भोज’ का आयोजन किया गया। सत्ताधारी जेडीयू ( JDU ) के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ( Vashistha Narayan Singh ) की ओर से आयोजित दही-चूड़ा भोज में सियासी रंग भी खूब चढ़ा। इस भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( NDA ) के नेता तो पहुंचे ही। साथ ही राष्ट्रीय जनता दल ( RJD ) के विधायक फराज फातमी भी इसमें शामिल हुए।
दही-चूड़ा भोज में शामिल होने के बाद राजद नेता फराज फातमी ने कहा कि इस भोज में उनके शामिल होने को सियासत नजर से नहीं देखा जाना चाहिए, लेकिन उन्होंने इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की। पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी के बेटे विधायक फराज फातमी ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम ( CAA ) और एनआरसी ( NRC ) पर विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्पष्टता से बात कर चुके हैं। इसके बाद इस मामले को लेकर कोई बात बचती नहीं है।
उन्होंने कहा कि तेजस्वी अब क्यों विरोध कर रहे हैं, यह वहीं बता पाएंगे। उन्होंने इस दौरान मुख्यमंत्री के जल-जीवन-हरियाली अभियान की भी जमकर तारीफ की। फातमी ने इस भोज में शामिल होने पर किसी प्रकार के भविष्य के प्रश्नों पर बचते हुए कहा कि जेडीयू अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के यहां से बुलावा आया था, इसलिए यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि आज राजनीति का वक्त नहीं है, आज पर्व का दिन है। वहीं, इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों को मकर संक्रांति की बधाई देते हुए कहा कि मकर संक्रांति के मौके पर सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हैं। वशिष्ठ भाई को बधाई और धन्यवाद देता हूं, जो वर्षों से मकर संक्रांति के मौके पर सभी को चूड़ा-दही खिलाते हैं। मकर संक्रांति के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने भी कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो