scriptबिहार में तेजी से बदल रहा है मौैसम का मिजाज, बारिश से लोगों को राहत | Bihar Weather Update | Patrika News

बिहार में तेजी से बदल रहा है मौैसम का मिजाज, बारिश से लोगों को राहत

locationनई दिल्लीPublished: Oct 17, 2019 12:04:51 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

बिहार में तेजी से बदल रहा है मौसम का मिजाज
पटना का न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस

file photo
नई दिल्ली। बिहार में पिछले कुछ समय से लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। राजधानी पटना और राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ है तथा तापमान में उतार-चढाव जारी है। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम साफ रहने के आसार जताए हैं। गुरुवार को पटना का न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों तक राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा, परंतु कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल छा सकते हैं। हालांकि बारिश की अब कोई उम्मीद नहीं है। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस, गया का 20.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। बुधवार को पटना का न्यूनतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गौरतलब है कि बिहार में पिछले कुछ दिनों से लोगों को गर्मी और बारिश से राहत मिली है। साथ ही राज्य का मौसम लगातार सुहावना होते जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो