scriptआज बिहार में आंशिक बादल, तापमान लुढ़का | Bihar Weather Update | Patrika News

आज बिहार में आंशिक बादल, तापमान लुढ़का

locationनई दिल्लीPublished: Oct 29, 2019 12:52:00 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

बिहार में फिर बदला का मौसम का मिजाज
लगातार गिर रहा सूबे का तापमान

mausham.jpeg

mausham

पटना। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं। इस बीच सोमवार की तुलना में मंगलवार को राजधानी के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में भागलपुर का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस, गया का 17.4 डिग्री और पूर्णिया का 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में मंगलवार को कहा कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते है, परंतु बुधवार के बाद राज्य में मौसम साफ होने के आसार हैं। इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से बिहार में तेजी से मौसम बदल रहा है। सूबे में कभी बारिश तो कभी तेज धूप निकल रही है। हालांकि, ठंड ने भी अब बिहार में दस्तक दे दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो