scriptबी.एस धनोआ वायुसेना और बिपिन रावत थलसेना प्रमुख बनाए गए | Bipin Rawat New Army Chief, Air Marshal B.S. Dhanoa New IAF Chief | Patrika News

बी.एस धनोआ वायुसेना और बिपिन रावत थलसेना प्रमुख बनाए गए

Published: Dec 31, 2016 07:49:00 pm

एयर चीफ मार्शल बी.एस धनोआ ने वायुसेना प्रमुख और जनरल बिपिन रावत ने थलसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

Army Chief

Army Chief

नई दिल्ली। देश की थल सेना और वायु सेना के नए प्रमुखों ने शनिवार को कमान संभाल ली। एयर चीफ मार्शल बी.एस धनोआ ने वायुसेना प्रमुख और जनरल बिपिन रावत ने थलसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। जनरल रावत ने जनरल दलबीर सिंह सुहाग का स्थान लिया है जो सेना में चालीस साल की सेवा के बाद सेनाध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

जनरल सुहाग ने साउथ ब्लॉक में आयोजित एक समारोह में जनरल रावत को बेटन सौंपी। जनरल रावत थलसेना के 27 वें प्रमुख हैं। स्वतंत्रता पश्चात भारतीय वायुसेना के 25वें प्रमुख एयर चीफ मार्शल धनोआ ने वायुसेना मुख्यालय में निवर्तमान एयर चीफ मार्शल अरूप राहा से बेटन ग्रहण किया। एयर मार्शल एस बी देव ने भी ही वायुसेना उप प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। एयर चीफ मार्शल राहा के सेवानिवृत्त होने के बाद नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने चीफ ऑफ स्टॉफ कमेटी के अध्यक्ष का प्रभार भी संभाल लिया।

जनरल रावत को सेना की पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल प्रवीण बख्शी तथा सेना की दक्षिणी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल पी.एम हरीज की वरिष्ठता को नजरअंदाज कर शीर्ष पद पर नियुक्त किया गया है। लेफ्टिनेंट जनरल बख्शी को दिसम्बर 1977 तथा लेफ्टिनेंट जनरल हरीज को जून 1978 में सेना में कमीशन मिला था जबकि लेफ्टिनेंट जनरल रावत को दिसम्बर 1978 में सेना में कमीशन मिला था। एयर मार्शल धनोआ वायुसेना की दक्षिण पश्चिमी कमान के प्रमुख थे और वायुसेना उपप्रमुख के पद पर भी काम कर रहे थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो