script

बीजेपी नेता अमरजीत सिंह छाबड़ा का निधन, पार्टी में शोक की लहर

locationनई दिल्लीPublished: Sep 23, 2019 02:22:02 pm

58 साल के थे बीजेपी नेता अमरजीत सिंह छाबड़ा
दिल का दौरा पड़ने से अमरजीत सिंह छाबड़ा का निधन

amarjit singh chabra
नई दिल्ली। बड़ी खबर झारखंड से आ रही है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमरजीत सिंह का छाबड़ा का निधन हो गया। छाबड़ी ने 58 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन से पार्टी में शोक की लहर है। छाबड़ा का आज शाम रामगढ़ नदी के दामोदर घाट पर किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ के रहने वाले अमरजीत सिंह छाबड़ा का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात छाबड़ा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें रांच लेकर पहुंचे। लेकिन, डॉक्टर्स ने छाबड़ा को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर्स ने बताया कि हार्ट अटैक के कारण छाबड़ा की मौत हो गई। उनके निधन से पार्टी में शोक की लहर और बीजेपी के कई नेता शोक भी प्रकट किया है।
बताया जा रहा है कि छाबड़ा छात्र जीवन से ही वे जनसंघ से जुड़े थे। उन्होंने अपना जीवन काल भाजपा के साथ बिता दिए। उन्होंने शादी भी नहीं की थी। उनके निधन की खबर सुनकर सुबह से ही आवास पर लोगों का तांता लगा हुआ है। भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई है।
उनका अंतिम संस्कार आज रामगढ़ नदी दामोदर घाट पर किया जाएगा। अमरजीत सिंह छाबड़ा के निधन पर सिख समाज, भाजपाइयों व क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल, छाबड़ा बीजेपी कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जुड़े थे। चुनाव से पहले बीजेपी को यह बड़ा झटका लगा है।

ट्रेंडिंग वीडियो