script

दीपिका पादुकोण ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ का हिस्सा : भाजपा सांसद

locationनई दिल्लीPublished: Jan 11, 2020 07:30:50 pm

Submitted by:

Prashant Jha

साक्षी महाराज भाजपा के पहले सांसद हैं, जिन्होंने पादुकोण का विरोध किया है। इसके साथ ट्विटर पर ‘दीपिका विद टुकड़े-टुकड़े गैंग’ ट्रेंड करता रहा।

Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ का हिस्सा : भाजपा सांसद

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के अचानक से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के दौरे के एक दिन बाद भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने तीखा हमला बोला है। साक्षी महाराज ने बुधवार को दीपिका को लेकर कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ का हिस्सा बताया। साक्षी महाराज ने आरोप लगाया, “मुझे लगता है कि वह (दीपिका पादुकोण जैसे लोग) भी टुकड़े-टुकड़े गिरोह का हिस्सा हैं।” बता दें कि साक्षी महाराज भाजपा के पहले सांसद हैं, जिन्होंने पादुकोण का विरोध किया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। जावड़ेकर ने कहा कि लोकतंत्र में कोई कही भी जा सकता है।

दीपिका के JNU जाने पर मचा बवाल

उन्नाव से सांसद भाजपा नेता एक कदम और आगे बढ़ गए और उन्होंने आरोप लगाया, “उनके पीछे कुछ विदेशी भी हैं।” साक्षी महाराज का हालिया हमला अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के मंगलवार को जेएनयू जाने के बाद हुआ है। दीपिका वहां छात्रों के साथ एकजुटता जताने के लिए गई थीं। छात्रों पर रविवार को हमला किया गया था।

ये भी पढ़ें: CBI ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में किसी लड़की की हत्या नहीं हुई

सोशल मीडिया पर दीपिका हो रही ट्रोल

अभिनेत्री को साबरमती टी-पॉइंट पर छात्रों के साथ खड़ा देखा गया, जहां परिसर में हिंसा को लेकर जेएनयू के पूर्व छात्रों द्वारा एक सार्वजनिक बैठक बुलाई गई थी। दीपिका ने वहां जेएनयूएसयू की अध्यक्ष आईशी घोष से मुलाकात की, जो हिंसा में घायल हुईं थी। दीपिका ने बैठक को संबोधित नहीं किया और घंटे भर बाद वहां से चली गईं। इसके साथ ट्विटर पर ‘दीपिका विद टुकड़े-टुकड़े गैंग’ ट्रेंड करता रहा।

ट्रेंडिंग वीडियो